यह मनासा नगर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय उपलब्धि है। नई और सर्व सुविधा युक्त सब्जी मंडी न केवल स्थानीय व्यापारियों के लिए व्यापार सुलभ बनाएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी एक व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण में खरीदारी का अनुभव मिलेगा।
विधायक अनिरुद्ध मारू, डॉ. सीमा अजय तिवारी और सीएमओ संजय पाटीदार ,ब्रांड एंबेसेडर अजय तिवारी जैसे प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस परियोजना की महत्ता को दर्शाती है। नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन का यह कदम निश्चित रूप से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।
स्वछता का ध्यान रखते हुए सिंगल प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रखे । - डॉ. सीमा अजय तिवारी
नगरवासियों को इस नई सौगात के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।