"उज्जैन के महिदपुर में दो बाइकों की टक्कर ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक बवाल में तब्दील हो गया। महिदपुर रोड स्थित गोगापुर क्षेत्र से शुरू हुई यह लड़ाई जब थाने तक पहुंची, तो वहां जमकर पथराव हुआ।
इस हिंसा में महिदपुर रोड थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर भीड़ को थाने पर पथराव करने के लिए किसने उकसाया? पुलिस अब उन चेहरों की तलाश कर रही है जिन्होंने शांति भंग करने की कोशिश की।"