Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक
11, Apr 2026

image

नीमच/मंदसौर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) और मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने सीतामऊ तहसील के दो गांवों में एक साथ दबिश देकर 35.420 किलो अफीम और 50.330 किलो डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध खेप को पंजाब भेजने की फिराक में था।
पंजाब भेजने की थी तैयारी:- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएन को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गंगाखेड़ी का एक तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जमा करके बैठा है। यह खेप पंजाब के किसी बड़े तस्कर को भेजने की तैयारी थी। सूचना मिलते ही सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने तुरंत एक टीम का गठन किया और 10 अप्रैल की सुबह मंदसौर पुलिस की मदद से मोर्चा संभाल लिया।
दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक :- टीम ने सीतामऊ तहसील के ग्राम खेरखेड़ा और ग्राम गंगाखेड़ी स्थित दो अलग-अलग गोदामों/बाड़ों को निशाना बनाया। सीबीएन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब इन अड्डों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की, तो वहां अवैध रूप से जमा की गई मादक पदार्थों की बड़ी खेप देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
कार्रवाई एक नजर में: जब्त अफीम: 35.420 किलोग्राम
जब्त डोडाचूरा: 50.330 किलोग्राम
स्थान: खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी (सीतामऊ, मंदसौर)
गिरफ्तारी: 1 आरोपी (जांच जारी)
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज:- मौके पर पहुंची टीम ने एनडीपीएस (#NDPS) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत तमाम मादक पदार्थों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह जंग आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |