Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार
20, Apr 2026

image

नीमच!!  दिनांक 19 अप्रैल 2026 को नीमच-मनासा रोड स्थित करंट वाले बालाजी मंदिर के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मालखेड़ा की ओर से एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। नाकाबंदी देखकर आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से बैग और कपड़ों में छुपाकर रखा गया डोडाचूरा और एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना नीमच सिटी में धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ड्रग्स के स्रोत व नेटवर्क की जांच जारी है।

कौन हैं आरोपी

मोहम्मद अशरफ उर्फ बब्बु (20 वर्ष), निवासी अंबेडकर कॉलोनी, नीमच

अजर खान उर्फ समीर (24 वर्ष), निवासी मुलचंद

मार्ग, खारीकुआ, नीमच

फरदीन (24 वर्ष), निवासी शहाबुद्दीन बाबा दरगाह क्षेत्र, नीमच

जब्त सामग्री

6 किलो पिसा हुआ डोडाचूरा (कीमत लगभग 20

हजार रुपये)

150 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत करीब 15 लाख रुपये) बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (MP14 MX 6047,

कीमत लगभग 50 हजार रुपये)

टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना नीमच सिटी प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सख्त संदेश

इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि नीमच पुलिस अब नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी सख्ती से जुटी है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से न केवल तस्करों में खौफ है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत हो रहा है।


एनिमेशन द्वारा बनाया गया फ़ोटो


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |