Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू
28, Apr 2026

image

जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 30 मई तक प्रतिबंध, 

कलेक्टर ने जारी किए आदेश

नीमच, 28 अप्रैल 2026, भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य दिनांक 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से संपादित किया जाना है। 

कलेक्टर के आदेश: कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी नीमच श्री हिमांशु चंद्रा ने आदेश जारी कर उक्त कार्य को दृष्टिगत रखते हुए जनगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आदेश का आधार: यह आदेश निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय के ज्ञाप क्रमांक आई-11011/64/2025-डीसीओ (म.प्र.)जनगणना 2027/1/278109/2025 दिनांक 10.10.2025 परिपत्र-1 तथा मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 23 जनवरी 2026 को प्रकाशित अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है।

विशेष परिस्थिति में अवकाश: समस्त विभाग प्रमुख/कार्यालय प्रमुख/प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि उपरोक्त अवधि के दौरान विशेष परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत करने के लिए कलेक्‍टर नीमच से अनुमति उपरांत ही अवकाश स्वीकृत किया जाना सुनिश्चित करें।

   कलेक्टर ने बताया, कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। मकान सूचीकरण के दौरान प्रत्येक मकान एवं परिवार की जानकारी एकत्र की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे गणना दल को सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |