Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त
24, Feb 2026

image

नीमच 24 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के लाभ लेकर नीमच विकासखण्‍ड के गांव बमोरा की एक गृहणी श्रीमती प्रेमलता पाटीदार 23.61 लाख रूपये राशि से बालाजी उद्योग के नाम से खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग ईकाई स्‍थापित कर उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। बमोरा निवासी श्रीमती प्रेमलता पाटीदार, उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर आज एक गृहणी से सफल महिला उद्यमी बन गई है।      प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के तहत श्रीमती प्रेमलता ने खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित करने के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक शाखा जीरन से 20 लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त किया है। इस पर उन्‍हें शासन की ओर से 8.26 लाख रूपये का अनुदान भी मिला हैं। इस राशि से उन्‍होने बालाजी लघु उद्योग के नाम से अपना स्‍वयं का खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, ब्राण्‍ड नेम गोपाल कृष्‍ण (कोकोनेट आईल) पंजीकृत करवाकर, अपना स्‍वयं का प्रसंस्‍करित खाद्य तेल तैयार कर, अपने उत्‍पाद को विक्रय कर, प्रति माह दो से तीन लाख रूपये की आय प्राप्‍त कर रही है। श्रीमती प्रेमलता पाटीदार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर न केवल अपने स्‍वयं का लघु उद्योग स्‍थापित कर, अपना रोजगार सृजित किया है। बल्कि अन्‍य 5 से 7 अन्‍य स्‍थानीय लोगो को भी अपने उद्योग में रोजगार उपलब्‍ध करवा रही है।

      श्रीमती प्रेमलता पाटीदार पीएमएफएमई योजना से मिले लाभ से आज गृहणी से सफल उद्यमी बन गई हैं। उन्‍होने आर्थिक आत्‍मनिर्भरता की राह चुन ली हैं। वे आज अपने परिवार और क्षेत्र की समृद्धि में अपना योगदान भी दे रही हैं। उनका मासिक टर्न ओवर लगभग 8 स 10 लाख रूपये है और वे इस उद्योग से प्रतिमाह दो से तीन लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त कर रही है।

            उल्‍लैखनीय है, कि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना के तहत अब तक कुल 210 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। इस वित्‍तीय वर्ष में 125 हितग्राहियों को लाभांवित कर, नवीन उद्योग इकाईयां स्‍थापित करवाई गई हैं। इस योजना के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलो में शामिल हैं।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |