Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

जिले में 373 बोरी बधान एवं 510 खेत तालाब निर्माण के कार्य पूर्ण मार्च अंत तक सभी 810 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं-श्री चंदा कलेक्‍टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा
Report By: admin | 16, Feb 2026

image

नीमच जिले में इस वर्ष 324 मां की बगियां का निर्माण कार्य पूर्ण हो

गया है। जिले में 373 बोरी बधान का निर्माण कर, जल स्‍त्रोतों से बहते हुए जल को रोकने का

काम किया गया है। इससे जल स्‍तर में वृद्धि के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी

उपलब्‍ध हुआ है। इस वर्ष जिले में 510 नये खेत तालबों का निर्माण भी किया गया है। यह

जानकारी कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को आयोजित पंचायत एवं

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में

जि.प.सीईओ.श्री अमन वैष्‍णव, कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस.श्री बी.एल.कातिजा, सभी सहायक यंत्री

जनपद सीईओ, उपयंत्री एवं जि.प.के परियोजना अधिकारी उपस्थि‍त थे।

बैठक में खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा में

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए,कि सभी जनपद सीईओ और उपयंत्री शेष सभी खेत तालाबों और अमृत

सरोवरों के गुणवत्‍तापूर्ण निर्माण कार्यो को मार्च अंत तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

कलेक्‍टर ने स्‍वीकृत सभी मां की बगियाओं के कार्य भी मार्च अंत तक पूर्ण करवाने के निर्देश

दिए।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 1783 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण किए गए है।

शेष डग वेल रिचार्ज के कार्य भी 31 मार्च तक पूर्ण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ और

उपयंत्रियों केा दिए गये। बैठक में बताया गया, कि आगामी वित्‍तीय वर्ष के लिए 30 नये अमृत

सरोवर निर्माण के कार्य चयनित किए गए है। इन कार्य की टी.एस.ए.एस.स्‍टीमेंट अभी से तैयार

कर लिए जाए। जिससे, कि नवीन वित्‍तीय वर्ष प्रारंभ होते ही कार्य प्रारंभ किए जा सके। बैठक

में कलेक्‍टर ने आगामी वित्‍तीय वर्ष के लिए नीमच एवं जावद जनपद को जल गंगा संवर्धन

अभियान के तहत 250-250 एवं मनासा जनपद को 400 खेत तालाब निर्माण के कार्य चिंहित

कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ने अमृत सरोवर के कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और कार्य

पूर्ण नहीं करवाने वाले उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी जि.प. सीईओ को

दिए। कलेक्‍टर ने गंगोत्री हरित परियोजना के तहत बोरखेडी नदी के उदगम स्‍थल पर 10

एक्‍कड शासकीय भूमि पर पौधारोपण के स्‍वीकृत प्रोजेक्‍ट पर 5 से 6 फीट बडे पौधे लगाने,

पानी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने और अच्‍छे पौधो का चिंहाकन करने की व्‍यक्तिगत

जिम्‍मेदारी जनपद जावद के सीईओ को सौंपी है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |