Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

चीनी TikTok को कड़ी टक्कर देंगे ये खास मोबाइल एप, यहां देखें पूरी लिस्ट
22, Jun 2020

image

वैसे तो वीडियो मेकिंग एप टिक-टॉक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन भारत और चीन के विवाद के बाद से ही इसे बैन करने की मांग उठ रही है। साथ ही लोगों से टिक-टॉक एप को अनस्टॉल करने के लिए भी कहा जा रहा है। हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार से टिकटॉक समेत चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप को ब्लॉक करने या लोगों से इनका इस्तेमाल बंद करने की सलाह देने की सिफारिश की थी। ऐसे में आज हम आपको कुछ चुनिंदा मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो टिक-टॉक को कड़ी टक्कर देंगे।

Mitron एप

भारत में टिक-टॉक एप को टक्कर देने के लिए मित्रों एप को लॉन्च किया गया है। इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। आपको बता दें कि मित्रों एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। पहली नजर में देखने पर मित्रों एप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मित्रों टिकटॉक एप का क्लोन है। मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इस एप में आपको टिक-टॉक के सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे।

Roposo एप

Roposo लोकप्रिय एप्स में से एक है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एप-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स इस एप में टिक-टॉक की तरह वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। वहीं, इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे 4.3 अंक की रेटिंग मिली है।

Bolo Indya एप

बोलो इंडिया स्वदेशी एप है। यह एप चीनी टिक-टॉक एप को कड़ी टक्कर दे सकता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.7 अंक की रेटिंग मिली है। यूजर्स इस एप में अंग्रेजी सीखना और खाना बनाने के टिप्स जैसे कंटेंट को अपलोड कर सकते हैं, जिससे अन्य यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

Dubsmash एप

Dubsmash लोकप्रिय एप्स में से एक है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स एप में अलग-अलग फिल्टर के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में लिप सिंक करके वीडियो बनाने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, अब तक इस एप को 100 मिलियन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |