Wednesday, 25 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित
16, Nov 2026

image

मनासा (नीमच)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को मनासा के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद डॉ. मोहन यादव का यह मनासा नगर का पहला दौरा है, जिसे लेकर क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अचानक तय हुए इस दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

अपने इस एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मनासा,नीमच,जावद

विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। दोपहर में मनासा की कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जहाँ मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।

जनता को बड़ी उम्मीदें, क्षेत्र में दिखेगा रोड शो का उत्साह*

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मनासा नगर आ रहे डॉ. मोहन यादव से स्थानीय नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें हैं।  मनासा में मुख्यमंत्री के रोड शो और जनसभा की विशेष तैयारियां की गई हैं। 18 नवंबर को गांधी सागर में होने वाली 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' बैठक से ठीक एक दिन पहले मनासा में हो रहे इस आयोजन को प्रशासनिक और विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के बढ़ते कद से जुड़ रहे राजनीतिक मायने

राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के इस अचानक तय हुए मनासा दौरे को स्थानीय विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के बढ़ते राजनीतिक कद और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक मारू लगातार प्रयासरत रहे हैं। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से क्षेत्र की जनता को कल दोपहर 2 बजे कृषि उपज मंडी मनासा पहुँचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का निमंत्रण दिया है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |