नीमच, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा पात्र
हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आज विकासखंड मनासा की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में
शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में भाटखेड़ी
सहित 16 ग्राम पंचायतों के नागरिक अपनी
समस्याएं, शिकायतें एवं शासकीय योजनाओं से
संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में ग्राम पंचायत भाटखेड़ी, अल्हेड़, बरड़िया जागीर, पिपल्यारावजी, उचेड, बावड़ा, सांडिया, जालिनेर, बालागंज, भाटखेड़ी बुजुर्ग, पड़दा, रावतपुरा, जमुनियारावजी, मालखेड़ा, भेरपुरा एवं दांतोली के
नागरिक शामिल हो सकेंगे।
शिविर में कलेक्टर
श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश
व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अधिकारी नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के
माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों के निराकरण की
प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन ने
संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में आयोजित शिविर में
उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।