Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

लाडली बहने गैस सिलेण्‍डर के लिए पंजीयन करवायें
27, Sep 2023

image

नीमच, कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में प्रधानमंत्री उज्जवला एवं गैर PMUY श्रेणी योजना तहत गैस कनेक्शनधारी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना(MMLBY) के अंतर्गत ऐसी पंजीकृत लाड़ली बहनें, जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन हैं, उनके पंजीयन के संबंध में बैठक ली जाकर समीक्षा की गई हैं। जिसमें योजना का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के लिए स्थानीय निकाय के अमले तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों तथा अन्य नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गय है। बैठक में योजना से कोई भी पात्र परिवार, हितग्राही वंचित नहीं रहे तथा जिले में शत-प्रतिशत पंजीयन हो। योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक कुल 15 हजार से अधिक पंजीयन हो गये है। प्रदेश में जिले की रैंक 5 नम्बर पर हैं। पंजीयन में समग्र सदस्य आईडी में नाम तथा गैस कनेक्शन की एलपीजी आईडी में मिलते जुलते नाम के मिलान की सुविधा लाडली बहना पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई हैं। आवेदिका का पंजीयन स्थल पर आवेदिका का फोटो से मिलान होने पर पंजीयन हो सकेगा। पंजीयन स्थल पर फोटो खिंचकर उसका आधार के फोटो से मिलान होने पर ही पंजीयन हो सकेगा। सुविधा की दृष्टि से ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड प्रभारी को मल्टीपल लॉगिन की सुविधा प्रदान की गई हैं। तीनों ऑयल कंपनियों द्वारा जारी गैस कनेक्शन के डाटा पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाने से गैस कनेक्शनधारी लाडली बहना एवं PMUY गैस कनेक्शन का डाटा उपलब्ध न होने की समस्या का निराकरण हो चुका हैं। हितग्राही के मोबाईल नंबर परिवर्तन होने पर, समग्र पोर्टल पर संबंधित समग्र आईडी पर नवीन मोबाईल नंबर दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने पात्र हितग्राहियों से आग्रह किया है, कि वे अपना पंजीयन लाडली बहना पंजीयन केंद्र, स्‍थानीय निकाय तथा ग्राम पंचायत, वार्ड एवं आंगनवाडी केंद्र में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |