Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

उदयपुर में हाथी दांत बेचते पांच तस्कर पकड़े, सरगना सीआरपीएफ का एसआई
02, Oct 2023

image

उदयपुर,  हाथी दांत की तस्करी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सवीना थाना पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना राहुल मीणा पुत्र रमेश मीणा भी शामिल है, जो कश्मीर सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था

हाथी दांत की तस्करी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सवीना थाना पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना राहुल मीणा पुत्र रमेश मीणा भी शामिल है, जो कश्मीर सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।

अलवर हाल दिल्ली निवासी राहुल तमिलनाडु के कोयंबटूर से हाथी दांत लेकर उदयपुर आया था और अपने चार साथियों के साथ मिलकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। अन्य आरोपियों में चुरखेड़ा दौसा निवासी अमृत सिंह गुर्जर, मीनापुर भरतपुर निवासी अर्जुन मीणा व संजय और बिहार हाल पालड़ी, जयपुर निवासी रीटा शाह शामिल है।

पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया है कि कोयंबटूर के तस्कर हाथी दांत और गैंडे के सींगों की तस्करी करते हैं। मोटा मुनाफा कमाने के लिए वह इसे लेकर आया था। उसने बताया कि राजस्थान में 2.5 करोड़ रुपए के गैंडे के सींगों की डिमांड है।

अलवर का रहने वाला, जल्द अमीर बनने की चाहत

ट्रेनिंग के बाद सरगना राहुल की पोस्टिंग सोपोर में कर दी गई। अगस्त में वह सोपोर से छुट्टी लेकर सीधे कोयंबटूर के लिए निकल गया। इसी दौरान तस्करों से हाथी दांत ले आया और अलवर में अपने घर पर गया। उसने राजस्थान में अन्य तस्करों से संपर्क साधा। करीब एक माह तक उसकी गैंग हाथी दांत के लिए ग्राहक तलाशती रही। शनिवार को गैंग उदयपुर पहुंची। सभी नेला तालाब क्षेत्र में ग्राहक ढूंढ़ रहे थे। सीआईडी जयपुर ने इसकी सूचना दी। इसके बाद सवीना थाना पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर गैंग को पकड़ा। हाथी दांत जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। ब्लू शर्ट में आरोपी सब इंस्पेक्टर।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपियों से करीब 3 फीट लंबा और 8 किलो का हाथीदांत जब्त किया गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। सरगना राहुल कश्मीर के सोपान में तैनात था। उसने 10 जुलाई 2022 को कोयंबटूर में सीआरपीएफ की ट्रेनिंग शुरू की थी। इस दौरान वह तस्करों के संपर्क में आया और जल्द पैसा कमाने के चक्कर में वन्यजीवों की तस्करी में लिप्त हो गया।

8 किलो है वजन, कीमत 1.5 करोड़ रुपए


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |