Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

चिन्हित एवं जघन्‍य सनसनीखेज प्रकरण में हत्‍या कर पत्‍थर बांधकर तालाब में साक्ष्‍य छुपाने की नियत से फैकने वाले आरोपीगण को हुआ आजीवन कारावास
21, Sep 2023

image

माननीय विशेष न्‍यायाधीश राजेन्‍द्र शर्मा, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण 1. दुबलिया पिता भाणजी भूरिया उम्र 36 साल, 2. भारत पिता नाथू भूरिया उम्र 25 वर्ष, 3. सुनिल पिता धुलजी भूरिया उम्र 26 वर्ष, 4. कमल पिता भावजी भूरिया उम्र 35 साल, 5. सरदार पिता भूरा भूरिया उम्र 35 वर्ष समस्त निवासीगण मादल्दा को दोषी पाते हुये धारा 120-बी, 302/149, 201, 404 भादवि  में प्रत्‍येक आरोपीगण को आजीवन कारावास  एवं कुल 45000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किये गये ।

शासन की ओर से प्रकरण का संचालन श्रीमति मनीषा मुवेल, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा किया गया। 

जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी, अभियोजन अधिकारी झाबुआ द्वारा बताया गया कि फरियादी मानसिंह उसकी लडकी कमलाबाई जिसकी शादी तेजपुरा मे कर रखी थी दिनांक 20.07.2021 से उसके घर पर रह रही थी जो दिनांक 24.07.2021 को शनिवार दिन खवासा हाट बाजार करके वापस उसके घर मादल्दा आ गई थी दिनांक 25.07.2021 के रविवार के दिन सुबह घर से तेजपुरा जाने का कहकर निकली थी। उसके बाद गांव के लोगो द्वारा सुचना दी गई थी कि कोई अज्ञात महिला कि लाश कडीकुआ तालाब(जंगल) में पडी है इस पर से गांव के लोग व फरियादी व उसके साथ उसका लडका माधु आदि लोग देखने के लिये गये । महिला के कमर मे बंधा झोला खोलकर अन्दर चेक करते आधार कार्ड मिला जो उसकी लडकी कमला का होना पाया लड़की कमला के सिर मे दाहिने तरफ कान के उपर चोट के निशान थे तालाब मे शव औंधे मुंह पडा था।  गांव के चौकीदार दिनेश व कांतीलाल को साथ मे लेकर चौकी पर रिपोर्ट करवाई । अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकट हुआ कि मृतिका कमलाबाई का गांव के दुबलिया पिता भाणजी भूरिया निवासी-मादल्दा से काफी समय से प्रेम व अवैध संबंध थे, इन्हीं अवैध प्रेम संबंधों को लेकर कमलाबाई एवं दुबलिया का झगड़ा व विवाद चल रहा था। इसी अवैध संबंध के झगड़े की रंजिश को लेकर गांव के अभियुक्त दुबलिया सहित अभियुक्तगण भारत, सुनील, सरदार ने पूर्व से योजना बना रखी थी और सभी ने षड्यंत्रपूर्वक कमलाबाई को मोटरसायकल पर बिठाकर दुबलिया एवं भारत कड़ीकुंआ जंगल में सुनसान जगह तालाब तरफ ले गये थे, साथ में सुनील, सरदार एवं कमल भी पहुंच गये। तदुपरांत कमलाबाई को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार एवं पत्थर से मारपीट की, जिससे कमलाबाई को सिर में एवं शरीर में गंभीर चोटें आई, इस कारण वह वहीं पर मौके पर मर गई थी। कमलाबाई के मरने के बाद उसके शरीर पर जों चांदी की रकमें थीं, वह इन सभी ने ले ली थी। बाद में कमलाबाई के शव को पत्थर बांधकर कड़ीकुंआ जंगल के तालाब में फेंक दिया था । आरोपीगण दुबलिया आदि को गिरफ्तार कर अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय मे प्रस्‍तुत किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, उक्‍त प्रकरण को जिले का चिन्हित एवं जघन्‍य सनसनीखेज घोषित किया गया था। 

अभियोजन की ओर से संचालनकर्ता श्रीमति मनीषा मुवेल, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा प्रकरण में लिखित तर्क एवं मौखिक तर्क करते हुए अपना मामला बखुबी संदेह से परे साबित किया गया।

विचारण के दौरान माननीय विशेष न्‍यायाधीश राजेन्‍द्र शर्मा, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण दुबलिया पिता भाणजी भूरिया उम्र 36 साल, भारत पिता नाथू भूरिया उम्र 25 वर्ष, सुनिल पिता धुलजी भूरिया उम्र 26 वर्ष, कमल पिता भावजी भूरिया उम्र 35 साल, सरदार पिता भूरा भूरिया उम्र 35 वर्ष समस्त निवासीगण मादल्दा को दिनांक 20.09.2023 को दोषी पाते हुये धारा 120-बी, 302/149, 201, 404 भादवि में प्रत्‍येक आरोपीगण को आजीवन कारावास  एवं कुल 45000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किये गये ।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |