Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई, कोलकाता, भोपाल में रेड, 417 करोड़ रुपये सीज
16, Sep 2023

image

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गैम्बलिंग ऐप महादेव बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने इस मामले में कोलकाता, भोपाल और मुंबई में छापेमारी की, जिसके बाद 417 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. वित्तीय जांच एजेंसी ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि ईडी ने हाल ही में कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि शहरों के विभिन्न जगहों पर स्थित महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ तलाशी अभियान चलायी और बड़ी मात्रा में सबूत हासिल किए है. जब्त 417 करोड़ रुपये के अवैध आय को फ्रीज कर लिया गया है.एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरव चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रवर्तक हैं और दुबई से इसका संचालन कर रहे थे. इसमें कहा गया है कि महादेव ऑनलाइन बुक का सेंट्रल हेड ऑफिस यूएई है और अपने सहयोगियों को 70 प्रतिशत से 30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर "पैनल या शाखाओं" की फ्रेंचाइजी देकर इसे चलाया जा रहा था.

छापेमारी के बारे में ईडी ने जानकारी दी कि चंद्राकर और उप्पल ने यूएई में अपने काले धंधे का एक साम्राज्य बना रखा था, जहां कालेधन का कारोबार खुलेआम चलता था. फरवरी 2023 में चंद्रालक ने यूएई के आरएके में शादी कर ली थी और इस शादी में महादेव एप्प के प्रोमोटर्स ने करीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किये थे. इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों को नागपुर से यूएई तक ले जाने के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिए गए थे. शादी में परफॉर्म करने के लिए मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया था. मुंबई और हवाला चैनल के वेडिंग प्लानर से लेकर डांसर तक, सभी को पेमेंट कैश से कराया गया है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |