Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

कुल्‍हाडी से सिर पर वार करके मृत्‍यूकारित करने वाले आरोपीगण को हुआ आजीवन कारावास
15, Sep 2023

image

माननीय द्वितीय अपर सत्र न्‍यायालय श्री सुभाष सुनहरे साहब, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपी रेसु पिता गांगु भुरिया उम्र 35 साल और शैतान पिता केुग भुरिया उम्र 42 साल निवासीगण भोयरा, रामा फलिया को दोषी पाते हुये धारा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास एवं 1000- 1000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किये  गये।

शासन की ओर से प्रकरण का संचालन श्रीमति मनीषा मुवेल, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा किया गया। 

जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ झाबुआ द्वारा बताया गया कि फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया कि  दिनांक 08.08.2021 को शैतान पिता केगु भूरिया की औरत शारदाबाई की अहमदाबाद में सांप काटने से मौत हो गई थी, उस समय उसके पिता रमेश पिता वागु भूरिया उम्र भूरिया उम्र 45 वर्ष भी अहमदाबाद मे ही मजदूरी पर था । शैतान की औरत शारदबाई का कार्यक्रम ग्राम भोयरा में किया गया था।  शाम को लगभग 7.30 बजे फरयादी के मोबाईल पर शैतान का फोन आया कि तालाब के पुल पर आ बात करना है तो फरियादी व उसके पिता रमेश एवं भाई के साथ तालाब के पुल पर पहुंचे तो वहा पर शैतान व रेसु पिता गांगु भूरिया मिले दोनों ने  माँ बहन की नंगी गालियां दी व शैतान ने  पिता रमेश को बोला कि तु और तेरी औरत डाकन है इस कारण से मेरी औरत शारदा मर गई है तो   रमेश ने बोला कि तेरी औरत शारदाबाई की मौत सांप काटने से हुई हैं। तु हमारे बारे में ऐसा क्यो बोलता है इस पर रेसु व शैतान ने कहा की तु डाकना है तुझे आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे तेरे कारण शारदाबाई की मौत हुई है कहते हुए रेसु ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से मृतक रमेश पर हमला कर दिया कुल्हाड़ी से मारने से  रमेश के सिर में काफी चोटें आई व नीचे गिर गया । फरियादी  व प्रवीण की भी जान लेने की नियत से शैतान ने लटठ से मारपीट किया फरियादी को बांये पैर, बायं तरफ पसली पर, प्रवीण को बांये हाथ की भुजा पर लट्ठ से  मार कर चोंट पहुचाई हैं। फरियादी ने मोबाईल से उसके काका बबलु को सूचना दी तो काका बबलु मौके पर आया तो रेसु व शैतान वहां से भाग गये, बाद में काका बबलु ने टेम्पो में पिता रमेश, संजय प्रवीण को बैठा कर झाबुआ अस्पताल के लिये रवाना किया पिता रमेश, को बहुत ही गंभीर चोट होने से एम्बुलेंस से  ईलाज के लिये दाहोद ले जा रहे थे  कि पिटोल के पास पहुचे तो पिता  रमेश की रास्‍ते में मौत हो गई । फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना झाबुआ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय मे प्रस्‍तुत किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, उक्‍त प्रकरण को जिले का चिन्हित एवं जघन्‍य सनसनीखेज घोषित किया गया था। 

अभियोजन की ओर से संचालनकर्ता श्रीमति मनीषा मुवेल, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा प्रकरण में लिखित तर्क एवं मौखिक तर्क करते हुए अपना मामला बखुबी संदेह से परे साबित किया गया। 

   विचारण के दौरान माननीय द्वितीय अपर सत्र न्‍यायालय श्री सुभाष सुनहरे साहब,, झाबुआ  द्वारा आरोपी रेसु पिता गांगु भुरिया उम्र 35 साल और शैतान पिता केुग भुरिया उम्र 42 साल निवासीगण भोयरा, रामा फलिया को आज  दिनांक  को दोषी पाते हुये धारा 302/ 34 भादवि में आजीवन कारावास एवं 1000- 1000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किये  गये। 


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |