Thursday, 26 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर
21, Jul 2026

image

नीमच, 20 जुलाई 2026, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने की।

            जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सात प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत जिले में अफीम, गांजा एवं भांग की अवैध खेती की सघन निगरानी, अंतर्राज्यीय प्रकरणों की जांच की नियमित समीक्षा, स्कूलों एवं कॉलेजों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान, मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रमों का संचालन, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण, नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा नशा प्रभावित क्षेत्रों (हॉट स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

     बैठक में स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित सामग्री की बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने, नशे की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस तंत्र विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     बैठक में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर  भादौरिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, मनोवैज्ञानिक एवं नशा मुक्ति केंद्र से जीवन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |