Thursday, 26 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर
28, Jul 2026

image

नीमच, 27 जुलाई 2026। जिला कौशल विकास समिति की बैठक सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में महिला प्रवेश बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत जिले में अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जावद, मनासा एवं रामपुरा आईटीआई द्वारा योजना के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाने पर संबंधित प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में शासकीय आईटीआई में छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति छात्राओं को प्रेरित करने के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं आईटीआई में प्रवेश लेकर रोजगारपरक कौशल प्राप्त कर सकें।

बैठक में समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |