Thursday, 26 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

छा गए थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मनासा पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता
21, Jul 2026

image

मनासा पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की एसप्रेसो कार से 41 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस तरह की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल और अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने डिकेन वाले भेरू बावजी अखेपुर बावड़ा फंटा पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध सफेद रंग की एसप्रेसो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: RJ 27 CL 8706) को रोका गया।

कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 41 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी पप्पुलाल (पिता छगनलाल गेहलोत, जाति नाई, निवासी बोरखेड़ी पाणेरी, थाना नीमच सिटी) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों का भी खुलासा किया जा सके।

सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही

 * निरीक्षक निलेश अवस्थी (थाना प्रभारी मनासा)

 * सउनि दिलीप कुमार

 * प्रआर 348 नरेन्द्र मालवीय

 * आरक्षक: विजयपाल सिंह, अंकित राठौर, दशरथ जाटव, अंकित जोशी, और कुशलपाल जाट


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |