Thursday, 26 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट
08, Jul 2026

image

अतिक्रमण,खाद-बीज की कालाबाजारी और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर

नीमच, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रक (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      बैठक में जिले के सभी अस्पतालों एवं होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी अस्पतालों एवं होटलों का आगामी 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच करें तथा विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

      शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा ट्रैफिक प्रभारी को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कृषि सीजन को मद्देनजर रखते हुए खाद एवं बीज की कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      बैठक में जिले के प्रमुख देवस्थानों पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संबंधित प्रबंधन समितियों का गठन आगामी 15 दिनों के भीतर करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर उसका निराकरण दर्ज कराया जाए।

      बैठक में अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम नीमच पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे,  श्रुति भयडिया सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |