Thursday, 26 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का
28, Jul 2026

image

कार्यक्रम में आरटीसी परिसर के बच्चों के साथ-साथ नीमच जिले के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से साहस, देशभक्ति, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

      प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान पर धानशिका (कक्षा 4, के.वी. स्कूल नीमच), दिव्यांश हरित (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं जयाज पंत (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) रहे। द्वितीय स्थान रुहान (कक्षा 4, के.वी. क्रमांक-1 नीमच), फाल्गुनी विशुआ (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं निदा (कक्षा 12, संदीपनी शासकीय विद्यालय) ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान प्रानवी हाड़ा (कक्षा 4, के.वी.एस. क्रमांक-1), अनुष्का कनोवर (कक्षा 8, लिटिल फ्लॉवर स्कूल) एवं गीत नाथवानी (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) को मिला। संतोषजनक प्रदर्शन के लिए वैष्णवी जैन (कक्षा 11, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच) को भी सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर आरसीडब्ल्यूए, आरटीसी नीमच की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह ने सभी परिवारजनों को सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

      कार्यक्रम के अंतर्गत "हरित भारत" की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आरटीसी परिसर में सैकड़ों पौधों का रोपण भी किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं परिवारजनों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

      कार्यक्रम में ऋतु यादव, कर्मजीत, पिंकी, वर्षा सहित आरसीडब्ल्यूए के समस्त पदाधिकारी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रभावी संदेश दिया।

 


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |