Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

तत्कालीन जनपद सीईओ ड़ी.एस.मशराम पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,आर टी आई कार्यकर्ता ने की अनुविभागीय अधिकारी से शिकायत
15, Sep 2023

image

अनुविभागीय अधिकारी मनासा ने जांच दल गठित करने के लिए जिला कलेक्टर को लिखा पत्र, 

मनासा।जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत मनासा के जनपद सीईओ डी.एस. मशराम ने वर्ष 2021 के मार्च महीने में जनपद पंचायत मनासा का चार्ज लिया था। इससे पूर्व जनपद सीईओ मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ जनपद में पदस्थ थे। वहां इनका कार्यकाल विवाद पूर्ण रहा था।

जनपद पंचायत मनासा में भी सीईओ लम्बे समय से पदस्थ रहे।उसके बाद उनका स्थानांतरण बैतूल जिले की मुलताई तहसील में हुवा।

मनासा जनपद सीईओ डी. एस. मशराम अनेकों मामलों में सुर्खियों में रहे है।

वही आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा इनके कार्यकाल को लेकर एवं इनके कार्यकाल में हुवी जांचों को लेकर अनुविभागीय महोदय को शिकायत की गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जनपद सीईओ द्वारा जनपद निधि से ग्राम पंचायत सांडिया में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की राशि का भुकतान सामुदायिक भवन के नाम से कर दिया है। जब कि धरातल पर वहां कोई सामुदायिक भवन का कार्य नही हुवा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सामुदायिक भवन की राशि की रिकवरी के लिये आदेश भी पूर्व में हो चुके है। लेकिन अभी तक सीईओ के द्वारा कोई रिकवरी की राशि नही जमा करवाई गई है। ना हु पूर्व के पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई राशि जमा करवाई गई है।

इस पूरे मामले को लेकर जिले के अधिकारियों द्वारा भी जनपद सीईओ के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही अभी तक नही की गई है।

वही जनपद सीईओ के कार्यकाल में विभागीय स्तर पर सामग्री खरीदारी, एवं स्टेशनरी आदि के क्रय में अनियमितता की गयी ! प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोढरब्लॉक, दांता, फुलपुरा, चिकलीब्लॉक आदि पंचायतो में हुई शिकायतों में तत्कालीन जनपद सीईओ द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही में शिथिलता बरती गयी, एवं इनके कार्यकाल में जीतनी भी शियायते हुई अधिकांश में जाँच में ध्रुव तिवारी एवं दीपक माली दोनों को रखा गया जो कही ना कही जाँच को प्रभावित करने की और सीधा इशारा दर्शाता हे !  वही शिकायतकर्ता द्वारा जनपद निधि से हुवे कार्यो की जांच, वाटर शेड परियोजना में हुवे कार्यो की जांच,वाटरशेड के समूहों की जांच, जनपद द्वारा नीलामी की गई दुकानों की प्रक्रिया की जांच जैसे अनेकों बिंदुओं पर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

जनपद सीईओ मैशराम ने बातचीत में कहा कि मे रिलीव हो चुका हूं, और कार्यवाही उसकी जगह चल रही है।

SDM पवन बावरिया ने कहा कि आवेदन प्राप्ति के बाद आवेदन जिला कलेक्टर कार्यालय में से दिया है, जहां से जिला टीम घटित की है ताकि स्पष्ट जांच हो सके।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |