Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

विकास रथ के रूट मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधाएं न हो - कलेक्टर श्री जैन
08, Sep 2023

image

विधायक श्री परिहार व्‍दारा विकास और गरीब कल्याण महा अभियान का विकास रथ रवाना

नीमच  मध्यप्रदेश  सरकार की  योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण

महाअभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से  नीमच विधानसभा क्षेत्र

के  विकास रथ को विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अमित

कुमार तोलानी, एडीएम सुश्री नेहा मीना ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट परिसर नीमच से हरी झंडी

दिखाकर रवाना किया।

        इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त

पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, एसडीएम डॉ.ममता खेडे सहित अन्य विभागों के अधिकारी

मौजूद थे। विधायक एवं कलेक्‍टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से   विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर

निर्धारित रुटचार्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना किया है। विकास रथ के साथ एक-एक

अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आईशर केंटर वाहन पर बड़ी एलईडी वाल भी

लगाई गई है। जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित

आडियो-विजुअल सामग्री व नीमच जिले की विकास गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन

किया जायेगा। प्रदेश भर में राज्य शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित

करने ये विकास रथ  जिले में 40 दिनों तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। प्रति

दो विधान सभा क्षेत्र में एक विकास रथ, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगा।

विकास रथ रूट मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधाएं न हो:-कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले में

विकास कार्यो पर आधारित प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों के साथ-साथ अन्य विकास कार्यो

का हर स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश  दिए।  श्री जैन ने कहा कि विकास रथ के  रूट

में  किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने बताया

कि जनसंपर्क संचालनालय भोपाल से  जिले की  तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल दो विकास रथ

प्राप्त हुए है , जो 40 दिनों तक जिले के तीनों विधानसभा  क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इसके लिए

रूटचार्ट तैयार किया गया है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |