Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

जिला गुर्जर समाज सहित कई संगठन उतरे सड़कों पर, पुलिस की कार्यवाही पर खड़े किए सवाल दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, मामला रावलीकुड़ी में हुए बवाल से जुड़ा
07, Sep 2023

image

नीमच। बीते दिनों रामपुरा थाना क्षेत्र के चेनपुरा ब्लॉक के ग्राम रावलीकुड़ी में हुए बवाल के बाद पुलिस ने कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज की। अब इसी मामले में नीमच जिले का गुर्जर समाज भी सड़कों पर उतर आया है। समाजजनों ने ओबीसी महांसघ के बैनर तले गुरूवार को शहर के मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसपी अमित कुमार तोलानी को ज्ञापन सौंपा गया।

उक्त ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि, ग्राम चेनपुरिया ब्लॉक (रावलीकुड़ी) के गरीब गोपालकों पर सत्ताधारी भाजपा के इशारे पर गंभीर धाराओं- 307, 147, 148, 336, 427, 294 के बिना जांच के झुठा मुकदमा दर्ज कर जो तानाशाही की गई है। इससे ओबीसी, पशुपालक संघ, जिला गुर्जर समाज, दुग्ध उत्पादक संघ व देवसेना आदि संगठनों में भारी आक्रोश है। आज पशु पालकों सहित सभी संगठनों के प्रमुख लोगों ने धरना देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि, निर्दोष गरीब पशु पालकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिये जाये एवं लगभग 30 हजार गौमाता के चारागाह की एवं पशु पालकों के जीवन यापन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जावें।

मांगे पूरी नहीं, तो आंदोलन की ये बड़ी तैयारी- 

समाजजनों ने ज्ञापन में यह भी बताया कि, अगर उक्त निर्दोष गरीब पशु पालकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते है, और तत्काल न्याय नहीं मिलता है, तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाकर धरने प्रदर्शन किये जायेंगे। जिसमे सभी संगठनों ने निर्णय लिया है कि, गोपालकों पर हुए अत्याचार के खिलाफ धरने आंदोलन जारी रहेंगे।

इस दौरान शुक्रवार दिनांक- 8 सितम्बर को रामपुरा थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जायेगा। न्याय ना मिलने पर रविवार दिनांक- 10 सितम्बर को मनासा थाने का घेराव कर धरना दिया जायेगा। फिर भी न्याय नहीं मिला, तो जिला कलेक्टर व एसपी कार्यालय का घेराव कर धरना देकर दुग्ध सप्लाई बंद करने पर विचार किया जावेगा।अगर इतना होने के बावजूद न्याय नहीं मिलता है, तो गरीब पशु पालकों पर हुए अत्याचार के खिलाफ पुरे प्रदेश में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जायेगी, और सभी संगठनों द्वारा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी का बहिष्कार किया जाकर भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसमें किसी भी प्रकार की क्षर्तिपूर्ति की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार की रहेगी।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |