Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

लठ, पत्‍थर व कुल्‍हाड़ी की मुदर से सिर पर वार कर मारपीट करने वाले आरोपीगण को हुए 1-1 वर्ष की सश्रम कारावा स
06, Sep 2023

image

न्‍यायालय मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट गौतमसिंह मरकाम, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपी कैलाश पिता भुरजी अजनारिया आयु 35 साल, कालु पिता भुरजी अजनारिया आयु 35 साल , रालु उर्फ राहुल पिता भुरजी अजनारिया आयु 35 साल , राकेश पिता भुरजी अजनारिया आयु 35 साल निवासीगण कयडावद जिला झाबुआ को दोषी पाते हुये धारा 325(2 बार) भादवि में 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1500-1500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किये गये।

शासन की ओर से प्रकरण का संचालन श्री राजेन्‍द्रपालसिंह अलावा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा किया गया। 

                   जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ झाबुआ द्वारा बताया गया कि फरियादी खीमचन्द्र ग्राम कयडावद बड़ी का निवासी हैं तथा खेती किसानी का काम करता है। उनके एवं आरोपी कैलाश, कालु, रालु, राकेश के बीच जमीन का बंटवारा होकर अपने अपने हिस्से की जमीन जोतते चले आ रहे थे। कि दिनांक 27.06.2018 को दिन के लगभग 11.30 बजे फरियादी खीमचन्द्र, उसकी मां पांगलीबाई और छोटा भाई राजु घर के बाहर बैठे थे तभी आरोपी कैलाश कालु, रालु, राकेश अपने घर से मां बहन की अश्लील गालिया देते हुये हाथ में लट्ठ पत्थर लेकर आये व बोले कि उन्हें जमीन नहीं मिलेगी जमीन को कैसे बो दी, कहकर राकेश ने लट्ठ से खीमचन्द्र को बाये हाथ कोहनी, पीठ व दाहिने पैर की जांघ पर मारपीट किया तथा उसकी मां पांगली के साथ कालु ने कुल्हाड़ी की मुंदर से सिर पर सामने कपाल पर मारपीट किया, जिससे खून निकल आया तथा उसके भाई राजु को कैलाश व रालु ने लट्ठ से मारपीट किया जिससे राजु को बाये हाथ की भुजा पर व बाये पैर की जांघर पर चोंट आई। वे चिल्लाये तो आरोपीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना परिवार वालो ने देखी। फरियादी खीमचन्द्र ने घटना की रिपोर्ट थाना झाबुआ में लेखबद्ध कराई गई जिस पर से अपराध धारा 294, 323, 325, 506, 34 भा.द.स. में आरोपीगण के विरुद्ध संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था ।

                 विचारण के दौरान मा. न्‍यायालय के समक्ष अभियोजन की ओर से प्रकरण में आई साक्ष्‍य पर विश्‍वास करते हुए तथा अभियोजन द्वारा मौखिक तर्को से सहमत होकर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट श्री गौतमसिंह मरकाम, झाबुआ जिला झाबुआ आरोपी कैलाश, कालु, रालु, राकेश निवासीगण कयडावद जिला झाबुआ को दोषी पाते हुये धारा 325( 2 बार) भादवि में 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1500-1500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किये गये।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |