Saturday, 10 ,October 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर | जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम कलेक्टर की संवेदनशील पहल से रेडक्रॉस से मिली सहायता | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सितंबर में चार शिविर रामपुरा, जावद, जीरन और कुकड़ेश्वर में आयोजित होंगे शिविर | प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन समारोह: विधायक मारू ने सुनी समस्याएं और दिए समाधान के आश्वासन | कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त | नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडाचुरा और एस-क्रॉस कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई | आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ | जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आईटीआई में महिला प्रवेश बढ़ाने पर जोर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "कलर ऑफ करेज" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का | गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित स्पष्ट लक्ष्य,अनुशासन और सतत अध्ययन से ही बनता है सफल व्यक्तित्व : सीईओ जेडपी श्री वैष्णव | कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण खरीफ फसलों की स्थिति का लिया जायजा, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण के दिए सुझाव |

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम भोपाल में 7 सितम्बर को
05, Sep 2023

image

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 (इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज) पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पर्यावरण विभाग के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम किया जा रहा है। अब तक यह कार्यक्रम नई दिल्ली में हुआ था। यह पहली बार है कि "इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज'' का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली से बाहर किसी राज्य मध्यप्रदेश के भोपाल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ 7 सितम्बर को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

"टूगेदर फॉर क्लीन एयर" कार्यक्रम में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में प्रथम तीन स्थान पाने वाले शहरों को भी पुरूस्कृत किया जायेगा। मध्यप्रदेश ने इसमें विशेष सफलता हासिल की है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम और भोपाल ने 5वाँ स्थान, जबलपुर ने 13वाँ और ग्वालियर ने 41वाँ स्थान प्राप्त किया है। तीन से 10 लाख तक शहरों की श्रेणी में सागर को देश में 10वाँ और 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास को 6वाँ स्थान मिला है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को प्रथम, आगरा द्वितीय, ठाणे तृतीय, 3 से 10 लाख आबादी श्रेणी में अमरावती प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय, गुंटूर तृतीय और 3 लाख से कम आबादी की श्रेणी में परवानू प्रथम, काला अंब द्वितीय और अंगुल तृतीय रहे हैं।

कार्यक्रम में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की सफलता की कहानियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। इस अवसर पर लगायी जाने वाली प्रदर्शनी में मिशन लाइफ, गौ-काष्ठ, अपशिष्ट प्रबंधन, कार्बन कैप्चर, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, क्लीन एयर प्रोजेक्ट, सेल्फी कियोस्क, सीमेंट उद्योग में प्रदूषण नियंत्रण, भीमा बाँस रोपण आदि स्टॉल होंगे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |