Wednesday, 10 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को | आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ | मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की | मनासा में अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन का बड़ा छापा: कलेक्टर के निर्देश पर दिन भर चली जांच | मनासा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो किराना स्टोर पर औचक निरीक्षण, एक्सपायरी डेट का सामान जब्त | जनसुनवाई में संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश सुम्मीबाई को 15 हजार की मदद, ट्रांसफार्मरों से हटेगा अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब जारी करे कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- 'जन सुरक्षा से कोई समझौता | 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा 'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यश | कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई | गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी: सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं | रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार, शिवपुरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी चौपाल में मिले आवेदनों पर जल निगम ने की हुई कार्रवाई | पेयजल समस्या का तुरंत समाधान करें, मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयार रखें' - कलेक्टर श्री चंद्रा समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश: सीएमओ करें वार्डों का रोजाना दौरा, फायर ब्रिगेड 24x7 तैयार रहे जल स्तर घटे नलकूपों पर लगेंगे सिंगल फेस पंप, खाद्य पदार्थों |

पक्ष में फैसला कराने हेतु 5000रू. की रिश्वत लेने वाले अपर कलेक्टर के रीडर को 04 वर्ष का सश्रम कारावास
29, Aug 2023

image

नीमच। सोनल चौरसिया, विषेष न्यायाधीष (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला-नीमच द्वारा पक्ष में फैसला कराने हेतु 5000रू. रिश्वत लेने वाले एडीएम न्यायालय के रीडर आरोपी कमलेश गुप्ता पिता भगवतीप्रसाद गुप्ता, उम्र-51 वर्ष, निवासी-एमजीआर 35 न्यू इंद्रानगर, जिला नीमच को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 13(1)(बी), 13(2) के अंतर्गत 04-04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 10000रू जुर्माने से दण्डित किया।

विवेक सोमानी, विशेष लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29.07.2019 को फरियादी राकेश परमार, निवासी-ग्राम चीताखेड़ा ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय, उज्जैन के समक्ष उपस्थित होकर एक शिकायत आवेदन पत्र दिया जिसके अनुसार उसके द्वारा ग्राम पंचायत चीताखेड़ा शनि मंदिर के पास स्थित शासकीय भूमि पर अजय शर्मा द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की थी जिस पर से तहसीलदार जीरन द्वारा 18.09.2018 को उक्त अतिक्रमण हटाने हेतु ग्राम पंचायत को आदेशित किया था। उक्त आदेश की अपील अजय शर्मा द्वारा एसडीएम के यहा की थी। एसडीएम नीमच द्वारा दिनांक 21.02.2019 को तहसीलदार के आदेश को यथावत रखा गया था। जिसकी पुनः अपील अजय शर्मा द्वारा एडीएम न्यायालय, नीमच के यहा की थी, जिस प्रकरण की जानकारी हेतु वह एडीएम न्यायालय, नीमच में गया तो एडीएम न्यायालय, नीमच के रीडर कमलेश गुप्ता द्वारा उक्त प्रकरण को आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने हेतु 5,000रूपये की रिश्वत की मांग की थी। 

आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन पत्र पर कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त द्वारा श्री बंसत श्रीवास्तव, निरीक्षक को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। श्री बंसत श्रीवास्तव द्वारा आवेदन पर से कार्यवाही करते हुए डिजीटल वाईस रिकार्डर के माध्यम से आवेदक व आरोपी के मध्य रिश्वत लेनदेन की बातचीत को रिकार्ड किया गया एवं अपराध को पंजीबद्व किया जाकर विधिवत ट्रेप आयोजित किया गया एवं दिनांक 01.08.2019 को आरोपी कमलेश गुप्ता, रीडर/सहायक ग्रेड-02 एडीएम कार्यालय नीमच को आशर्मा रेस्टोरेंट, जिला पंचायत के सामने, नीमच पर से 5000रू. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके पश्चात मौके की समस्त कार्यवाही कर वापस लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन आकर शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियेग पत्र विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988) नीमच में प्रस्तुत किया गया।

विवेक सोमानी, विशेष लोक अभियेजक द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान फरियादी, ट्रेपदल के सदस्य, पंचसाक्षी व विवेचक सहीत सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान करवाये गये। प्रकरण में प्रमुख तथ्य यह रहा कि फरियादी द्वारा घटना का समर्थन नहीं करते हुवे पक्षविरोधी साक्ष्य दी गई, इसके उपरांत भी अभियोजन द्वारा घटना को दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर प्रमाणित कराते हुए आरोपी द्वारा 5,000रू. रिश्वत लिये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किए जाने का निवेदन किया गया। जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री विवेक सोमानी, विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गई।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |