Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

बैलों को वध हेतु ले जाने वाले तीन आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास
26, Aug 2023

image

मनासा। सक्षम नरूला, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा दो बोलेरो पिकअप वाहन में वध हेतु 06 बैलों को ले जाने वाले तीन आरोपीगण (1) आबिद पिता युनुस मोहम्मद कुरैशी, उम्र-33 वर्ष, निवासी-सैलानीपुरा, हरीजन बस्ती, स्टेशन रोड, जिला रतलाम, (2) सलीम पिता यासीम खां, उम्र-52 वर्ष, निवासी-काजीपुरा, स्टेशन रोड, जिला रतलाम व (3) आजाद खां पिता बाबू खां, उम्र-34 वर्ष, निवासी-हाथीखाना, जिला रतलाम को धारा 4/9, 6/9 मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, 2004 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 10000-10000रू अर्थदण्ड, धारा 4(1)/10, 6ए/10 मध्यप्रदेश कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 1959 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 2000-2000रू अर्थदण्ड एवं धारा 11घ पशु क्रुरता अधिनियम, 1960 के अंतर्गत 25-25रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओ श्री रमेश नावडे़ द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया कि घटना 07 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 10 जनवरी 2016 को सुबह के लगभग 9 बजे ग्राम पिपल्या रावजी के बस स्टैण्ड स्थित होटल के पास की हैं। फरियादी पवन पाटीदार एवं अन्य 5-10 लोग घटना दिनांक को होटल के पास खड़े थे कि उन्हें ग्राम उचेड़ की तरफ से दो पिकअप बोलेरो आती हुई दिखाई दी, जिसमें कुल 6 बैलों को क्रुरतापुर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा हुवा था,  जिस कारण शंका के आधार पर पीक अप वाहन को रोका तो यह पता चला कि आरोपीगण बैलों को वध हेतु ले जा रहे थे। फरियादी द्वारा आरोपीगण व वाहन हो पुलिस थाना मनासा के हवाले किया गया व आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 13/2016 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध करवाई गई। पुलिस मनासा द्वारा आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, चश्मदीद साक्षी व विवेचक सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुए आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री रमेश नावडे़, एडीपीओ द्वारा की गई।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |