Wednesday, 25 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

फर्जी कम्पनी MTFE व्दारा अवैध रुप से लोगो से आनलाईन रुपये जमा कर अधिक रुपये देने का लालच देकर फ्राड करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही
25, Aug 2023

image

 पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा आमजनता से अवैध तरिके से रुपये जमा करने व अधिक रुपये देने का लालच देकर फ्राड करने वाली फर्जी कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी। गठीत टीम व्दारा क्षैत्र मे धोखाधडी कर आमजन से पैसे ऐठने व ठगे गये व्यक्तियों से चर्चा की गयी तथा आमजनता को फर्जी कम्पनीयों व्दारा किये जाने वाले ठगी के प्रति जागरूक किया गया जिसके तारतम्य में दिनांक 24.08.23 को फरियादी सलीम पिता काले खां उम्र 50 साल निवासी 106 छीपापुरा जावरा जिला रतलाम व्दारा अनावेदकगण 01.मोहम्मद फेज उर्फ निक्कु पिता कमरुद्दीन उम्र 38 साल निवासी ग्राम बामनखेड़ी हा.मु. निम्बाहेड़ा जिला चितोड़गढ़ (राज.) 02.आजमखान पिता उमर खान आयु 40 वर्ष निवासी नजरबाग जावरा जिला रतलाम (म.प्र.) 03.हुजेफा जम्माली बोहरा निवासी नीमच (म.प्र.) 04.आलोक पाल पिता शिवपाल उम्र 39 साल निवासी आण्टिया चौराहा के सामने जावरा जिला रतलाम (म.प्र.) 05.वाजिद पिता वलीमोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा जिला रतलाम 06.वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहरपथ जावरा जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा धोखाधड़ी करते हुए MTFE कम्पनी व्दारा आमजनता को आनलाईन एप के माध्यम से रुपये जमा करवाकर भारी फायदा कमाने का लालच देकर रुपये एठने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट किया जिसकी थाना स्तर पर जांच करते शिकायत सही होना पाया गया । जो रिपोर्ट पर से थाना औ क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्र 529/24.08.23 धारा 406,420,120(बी) भादवि , 21(1), 21(2), 21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना आरोपीगण 01 वाजिद पिता वली मोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा 02 वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहर पथ जावरा 03 हुजेफा जमाली पिता सैफुद्दीन जमाली बोहरा उम्र 48 साल निवासी कलेक्टर कार्यालय के पास बोहरा कालोनी नीमच से पुछताछ करते आमलोगो को भारी फायदा कामने का लालच देकर लोगो से कनाडा देश की कम्पनी व्दारा भारत में अनाधिकृत रुप से संचालित एक एप के माध्यम MTFE फर्जी कम्पनी को संचालित कर आम जनता को रुपये जमा कर अधिक रुपये देने का लालच का झांसा देकर आम जनता का रुपया जमा करना बताया तथा पर MTFE फर्जी कम्पनी व्दारा आमजनता की मेहनत की भारी मात्रा मे पूंजी आनलाईन जमा कर गबन कर भाग जाना बताना स्वीकर करने पर गिरप्तार किया गया। अभी तक की विवेचना से 16 लोगों से लगभग 2100000/- रुपये (ईक्कीस लाख रुपये) का फ्राड की जानकारी सामने आयी है । आरोपी वसीम एवं वाजीद व्दारा एप के माध्यम से संचालित होने वाली फ्राड कम्पनी जिससे फ्राड किया गया से सम्बन्धित दो मोबाईल फोन जप्त किये गये तथा शेष आरोपियें के विरुद्ध धऱपकड जारी है । 

आमजन से पुलिस की अपीलः- आमजनता से अपील की जाती है कि अवैध तरिके से अपने रुपये को अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अनाधिकृत एप/लिंक/वेबसाईड/वीडियो काल/अन्य सोषल मीडिया के माध्यम से  किये जाने वाले फ्राड से सावधान रहें एवं सजग रहे ।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |