Sunday, 17 ,May 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महागढ़ में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में; परिजनों को सहायता का आश्वासन | Cbn ने 21 किलो एमडी ड्रग्स,30 किलो केमिकल जब्त | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शहर को सौगात दी | मनासा नगर परिषद ने आज सब्जी मंडी का लोकार्पण कर शेर को सौगात दी | ​ग्रामीणों की समस्याएं सुनने टामोटी में जुटेंगे जिले के आला अधिकारी | प्राकृतिक खेती को मिली नई रफ्तार कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं किया जैविक उत्पादों का छिड़काव | पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास | प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा | जनगणना 2027 की तैयारी - नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू | कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित | नीमच पुलिस को सफलता एमडी ड्रग्स और डोडा चुरा सहित गिरफ्तार | मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम - ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया | उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज | नीमच: महू रोड स्थित टायर दुकान में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को ऑटो सहित दबोचा | रेत माफियाओं को तगड़ा झटका: प्रशासन का एक्शन, अवैध रूप से चल रही 4 नावें की गईं जल समाधि | नाबालिक बच्‍ची को विवाह करने के इरादे व्‍यपहरण करने वाले आरोपी को हुई 05 वर्ष की सजा | मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ 'सर्जिकल स्ट्राइक | नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का पडदा गांव, पुलिस पर पथराव,पडदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा | 5वीं-8वीं में छोटे जिलों अव्वल,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर | उज्जैन की फैक्टरी में काम करने वालों की सुनने की शक्ति खत्म आखिर क्या बोले जिमेदार |

शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे, सारणी में खुलेगी आईटीआई
25, Aug 2023

image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर किया जाएगा। पर्यटन नगरी मठारदेव में रोपवे के लिए सर्वे कराएंगे। शासकीय महाविद्यालय बगडोना में वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे। सारणी में आईटीआई खोली जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बैतूल जिले के सारणी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण एवं चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री वितरण और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

बैतूल जिले के सारणी में 4 हजार 563 करोड़ रुपए के पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। सारणी में विकास के कई काम होंगे। प्रदेश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहेगी। हर-घर में नलों मे माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर वन मंत्री कुंवर विजय शाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री दुर्गादास उईके, क्षेत्रीय विधायक तथा जन प्रतिनिधि, जनजातीय भाई-बहन, लाड़ली बहना तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्याओं का पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र भाई बहनों को रहने के लिए घर और पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और इसरो की टीम को चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नौकरी और स्वरोजगार के लिए सीखो और कमाओ योजना शुरु की गई है। अभी एक लाख पदों पर भर्ती चल रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की मेडीकल, इंजीनियरिंग एवं उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार भरवाएगी। राज्य सरकार की ओर से अपने स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा रही है। बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलने से ही मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक होगा। दुराचारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं। हमने भी किसानों को 6 हजार रुपए देने का निर्णय लिया है। इस प्रकार किसानों को साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |