Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास
22, Aug 2023

image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में 29 करोड़ 30 लाख की लागत से नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दतिया के बसई में महाविद्यालय खोलने, नगर पंचायत बनाने के साथ-साथ ग्राम खिरिया फैजुल्ला का नाम खिरिया सरकार करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की घोषणा की। अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं उड्यन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री सुरेश धाकड़, बाँस बोर्ड के अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरौनिया, विधायक भाण्ड़ेर श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया और श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया आदि मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक विकास दतिया में हुआ। इसके पीछे गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अथक मेहनत एवं परिश्राम के साथ माँ पीताम्बरा की कृपा रही है। बहनों के खाते में प्रति माह 1 हजार रूपये की राशि पहुँच रही है, जो धीरे-धीरे बढ़ा कर प्रतिमाह 3 हजार की जायेगी। यह राशि नही है बल्कि बहिनों के मान सम्मान देने के साथ उनका हक दिया है। बहनें अब पैसे के लिए किसी के सामने हाथ नही फैलाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत माँ पीताम्बरा की धरा दतिया से ही की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनयरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बेटा-बेटियों की फीस अब सरकार भरेगी। इसी 22 अगस्त से युवाओं को रोजगार देने के साथ स्टाईपेंड देने हेतु मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना शुरू की जा रही है, जिसमें आईटीआई एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को 8 से 10 हजार रूपये का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज का दिन दतिया जिले के लिए ऐतिहासिक है। दतिया में नवीन एयरपोर्ट के बन जाने पर 19 सीटर विमान उतरने की सुविधा प्राप्त होगी। एयरपोर्ट से खजुराहो एवं भोपाल के लिए हवाई सेवाएँ भी शुरू की जायेगी। ग्वालियर का नवीन एयरपोर्ट भी 15 माह में तैयार होगा।

श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्रों में भी विमानों की सेवाएँ देना शुरू कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू में भी नये एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। दतिया में माँ पीताम्बरा पीठ प्राचीनकाल से ही शक्तिपीठ का केन्द्र रहा है। उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट की अध्यक्ष रहने के साथ यहाँ आकर रात-दिन पूजा करती थी।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हम मुख्यमंत्री के आभारी है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दतिया में गौरव दिवस एवं माँ पीताम्बरा का प्रकटोत्सव मनाने की नई परंपरा भी शुरू की गई।

सांसद श्रीमती संध्या राय ने स्वागत भाषण दिया। एयरपोर्ट ऑफ इंडिया के चेयरमेन श्री संजीव कुमार, पूर्व विधायक सर्वश्री प्रदीप अग्रवाल, डॉ. आशाराम अहिरवार और मदन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा धीरू दांगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |