Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

अर्न्‍तरार्ष्‍टीय योग दिवस पर योगमय हुआ सम्‍पूर्ण नीमच जिला हजारो की संख्‍या में लोगों ने किया योग एवं प्राणायाम विधायक एंव कलेक्‍टर हुए शामिल
21, Jun 2023

image

नीमच 21 जून 2023,जिले में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, तहसील एवं ग्राम

पंचायत मुख्यालयों पर योग एवं प्राणायाम के कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किए गए। इस

कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधिगण, स्तंयसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं योग संस्थाओं,

अधिकारी-कर्मचारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ चढकर बड़ी संख्या में

उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और प्राणायाम किया। जिले में हजारो की संख्या में लोगों द्वारा

योग एवं प्राणायाम करने की जानकारी मिली है।

जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम बुधवार 21 जून 2023 को जिला मुख्यालय नीमच के

उत्‍कृष्‍ट विदयालय में आयोजित किया गया। नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार,

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने योग एवं प्राणायाम के

कार्यक्रम में शामिल होकर योग एवं विभिन्न आसनों के साथ प्राणायाम किया।पूर्व योग प्रभारी

श्री श्‍यामलाल मालवीय, जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय, जिला योग प्रभारी सुश्री

शबनम खान ने योग एवं प्राणायाम के विभिनन आसनों को प्रस्‍तुत किया ।

उत्‍कृष्‍ट विधालय में मंच के साथ ही प्रोजेक्टर, एलईडी स्क्रीन, रेडियो, डिस्क आदि

व्यवस्था कर सीधा लाईव प्रसारण किया गया। योग कार्यक्रम में विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं ने

अपनी भागीदारी की। मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थीगण, शासकीय अधिकारी

कर्मचारीगण, पतंजली योगपीठ, ब्रम्हाकुमारी आश्रम, भारत विकास परिषद, पतंजली योग संस्थान

एवं योग प्रेमियों, योग संस्थाओं के पदाधिकारियों, प्राकृतिक चिकित्सा, सुप्रभात मित्र योग समिति,

सहज योग समिति, स्वस्थ भारत अभियान, अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न संगठनों एवं

संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए। अंत में प्राचार्य श्री एस.एन.मांगरिया ने आभार व्‍यक्‍त

किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ.आशीष बोरना, द्वारा आयुष विभाग की ओर से छात्र-

छात्राओं को टी-शर्ट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्री अनिल व्‍यास, श्री मनोज कीमती, एवं शिक्षकगणों, तथा आयुष

स्‍टाफ ने भी सहरानीय सहयोग किया। सामुहिक योग के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में 600 से

अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर योग एवं प्राणायाम किया।इस अवसर पर जिला शिक्षा

अधिकारी श्री सी.के.शर्मा एवं शिक्षकगण तथा विभिन्‍न योग संस्‍थाओं से जुडे योग प्रेमी भी

उपस्थित थे


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |