Thursday, 26 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

BS6 हुंडई वरना में मिलेगा 25kmpl तक का माइलेज, 3 इंजन ऑप्शन में अवेलेबल
04, May 2020

image

नई दिल्ली. हुंडई ने पिछले महीने ही अपनी पॉपुलर सेडान वरना का बीएस6 मॉडल लॉन्च किया। कार की शुरुआती कीमत 9.31 लाख रुपए है और यह वायरलेस चार्जिंग समेत लगभग 8 ऐसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस है जो पहली बार इस सेगमेंट की कार में देखने को मिले। लुक्स और फीचर्स के अलावा नई वरना इंजन के मामले में भी पूरी तरह से नई है।

पुरानी वरना में जहां 1.6 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.6 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन अवेलेबल थे वहीं नई वरना में 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स अवेलेबल हैं। हाल ही में बीएस6 वरना के ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा सर्टिफाइड माइलेज के आंकड़े सामने आए हैं, जिसके मुताबिक, इसमें 25kmpl तक का माइलेज मिलेगा।

BS6 हुंडई वरना: वैरिएंट वाइस माइलेज
वर्जनगियरबॉक्समाइलेज (ARAI सर्टिफाइड)
1.5 पेट्रोल (मैनुअल)6-स्पीड17.7kmpl
1.5 पेट्रोल (ऑटोमैटिक)CVT18.45kmpl
1.0 पेट्रोल (ऑटोमैटिक)7-स्पीड डुअल क्लच ऑटो19.2kmpl
1.5 डीजल (मैनुअल)6-स्पीड25kmpl
1.5 डीजल (ऑटोमैटिक)6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो21.3kmpl

वरना पेट्रोल माइलेज (न्यू Vsओल्ड)

  • BS4 हुंडई वरना में 123 हॉर्स पावर वाला 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन उपलब्ध था, जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस था। हालांकि अपडेटेड BS6 वरना में नया 1.5 लीटर का इंजन है, जिसमें 115 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। यह ताकत के मामले में पीछे है लेकिन माइलेज में थोड़ा आगे है। BS6 वरना के 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन में 17.7kmpl का माइलेज मिलता है जबकि पुराने वरना में 17.4kmpl का माइलेज था।
  • ऑटोमैटिक वर्जन की बात करें तो नई वर्जन पेट्रोल ऑटोमैटिक में 18.45kmpl का माइलेज है जबकि पुरानी वरना में 15.9kmpl माइलेज मिलता था।
  • बात करें अगर नई वरना के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वर्जन की तो यह नया वैरिएंट है लेकिन पेट्रोल से काफी फ्यूल एफिशिएंट है। ARAI के अनुसार इसमें 19.2kmpl का माइलेज मिलेगा।

वरना डीजल माइलेज (न्यू Vsओल्ड)

  • 2017 में वरना 100 हॉर्स पावर वाले 1.4 लीटर डीजल इंजन जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस था और 126 हॉर्स पावर वाले 1.6 लीटर डीजल जो 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस था के साथ लॉन्च हुई थी।
  • नई वरना 115 हॉर्स पावर वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च हुई है, जो माइलेज के मामले में पुराने मॉडल से बेहतर है। बीएस6 वरना 1.5 लीटर डीजल मैनुअल में 25kmpl का माइलेज मिलता है जो पुराने वर्जन में 24.7kmpl था। वहीं नई वरना डीजल के ऑटोमैटिक में 21.3kmpl जो पुराने मॉडल से सिर्फ 0.3kmpl ही ज्यादा है।

BS6 वरना इंजन में कितना है दम

  • कार में 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 114 हॉर्स पावर की ताकत और 144 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड और CVT ऑप्शन भी मिलेगा।
  • 1.0 लीटर टर्बो यूनिट में 119 हॉर्स पावर और 172 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलेगा।
  • 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 114 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक सेटअप भी मिलेगा।

इसमें 8 ऐसे फीचर को सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं

1. ब्लू लिंक टेलीमैटिक सिस्टम
वेन्यू, एलेंट्रा और क्रेटा के बाद वरना फेसलिफ्ट में हुंडई की ब्लू लिंक कनेक्टिविटी मिलेगी जिसमें 45 फीचर्स मिलेंगे। इसमें वॉयस कमांड फॉर इन-कार फंक्शन, रिमोट इंजन और एयर-कॉन ऑपरेशन (सिर्फ ऑटोमैटिक के लिए)। इन फंक्शन को स्मार्टवॉच से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

2. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर विद 4.2 इंच एमआईडी
वरना फेसलिफ्ट पहली मिड-साइज सेडान है जिसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4.2 इंच का मल्टी इंफॉर्मेंशन डिस्प्ले भी है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ठीक बीचोंबीच रहेगा।

3. वायरलेस चार्जर
वरना फेसलिफ्ट में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। यह वायरलेस चार्जिंग पैड गियर लीवर के पास स्थित है।

4. रियर यूएसबी चार्जिंग पॉइंट
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें रियर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

5. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
यह सेगमेंट की पहली सेडान कार है जिसमें कूल्ड फ्रंट सीट्स मिलती है। गर्मी के मौसम में ड्राइवर को रिलेक्स और कूल रहने में मदद करेगा।

6, हैंड्स फ्री बूट ओपनिंग
वरना फेसलिफ्ट हैंड्स-फ्री ओपनिंग फंक्शनैलिटी से लैस है। इस फीचर की मदद से चाबी बूट स्पेस की पास ले जाने पर यह डिक्की को ऑटोमैटिक ओपन कर देता है।

7. इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है। इमरजेंसी में तेजी से ब्रेक लगाने पर हजार्ड्स लाइट्स फ्लैश करने लगती है, ताकि पीछे आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट न हो।

8. आर्केमीज ऑडियो सिस्टम
इसमें आर्केमीज का प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जो वरना फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट में भी मिलेगा।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |