Friday, 27 ,November 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी का पटवारी ₹2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई | युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि पाटीदार का मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया भव्य स्वागत, निकली विशाल वाहन रैली | 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा | मनासा को मिलेगी करोड़ों की सौगात कल 17 नवंबर को मनासा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित | कुमावत समाज का दीपावली मिलन समारोह मनासा में सम्पन्न | मनासा में मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन का 16वाँ त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न: नई कार्यकारिणी गठित | गांधीसागर में 18 नवंबर को सजेगी मोहन सरकार की 'डेस्टिनेशन कैबिनेट', ₹11,500 करोड़ की मेगा परियोजना रहेगी मुख्य आकर्षण | पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास | उधारी के पैसे और शादी के दबाव में महिला की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास | कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, कुपोषण की रोकथाम एवं आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश | एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास | नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य | भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी पर अदालत का बड़ा फैसला, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 8 महीने की जेल | मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज भाटखेड़ी में शिविर | संयुक्त संचालक ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण | नशे के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार: ग्राम हनुमंतिया में खेत पर छुपाकर रखा 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में | वराह मार्च को लेकर प्रशासन सख्त, अनुमति रद्द होने के बाद कई पदाधिकारी गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस | जिले की 35 पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित विकासखंडवार जिम्मेदारी तय,सात दिवस में निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन | जिला कोषालय अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का किया अवलोकन | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर |

पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी
03, Jul 2026

image

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान 'नशा मुक्त भारत' के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 660 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

​मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

​पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

​दिनांक 1 जुलाई 2026 की रात्रि को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी मंदिर के सामने, मनासा-रामपुरा रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसकी पीठ पर टंगे बैग से 1 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

​आरोपी की पहचान और मामला दर्ज

​पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवा उर्फ शिवलाल विश्नोई (30 वर्ष), निवासी चालीसगांव, चोपुरी, धुलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए अफीम जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

​जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत 2,30,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उस व्यक्ति का नाम बताया है जिसने उसे यह मादक पदार्थ उपलब्ध कराया था। पुलिस अब उस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

​इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक तेजसिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक अकीब मेव, प्रधान आरक्षक मनोहर बैरागी, आरक्षक दशरथ जाटव, आरक्षक प्रकाश कोडावत, आरक्षक कमल गुर्जर एवं आरक्षक विनोद भाटी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

​नीमच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |