जनप्रतिनिधियों ,पंचायत पदाधिकारियों और आमजनों ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के सीधा प्रसारण का किया अवलोकन
आगर-मालवा "विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM-G)" योजना 01 जुलाई 2026 से प्रभावशील हुई है। योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ गुरुवार, 02 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय शुभारंभ के क्रम में आगर-मालवा जिले में जिला स्तरीय जन सम्मेलन-सह-शुभारंभ समारोह जनपद पंचायत बड़ौद की ग्राम पंचायत पिपलियाचाचा के ग्राम डेहरिया नाना में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगर विधायक मधु गहलोत थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी,एवं अन्य जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि, विभिन्न स्थानों विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
उपस्थित आमजनों त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना तथा VB-G RAM-G योजना के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।।
समारोह को विधायक श्री गहलोत सहित मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अतिथियों ने विभिन्न विकास एवं निर्माणकार्यों का भूमि पूजन भी किया।