नीमच एसपी राजेश व्यास ने कोरियर कंपनी पर हुई लूट की बड़ी वारदात का खुलासा महज 36 में कर दिया। पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे कर 90 हजार से ज्यादा की राशि बरामद भी की गई।
गत 23 जून को महुरोड पर रात करीब 9 बजे डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के ऑफिस पर चार लोग चाकूबाजी कर केश काउंटर में रखे डेढ़ लाख रूपए लूट ले गए। इस वारदात में कर्मचारी सूरजनाथ चाकू से हुए हमले में घायल हो गया। इस वारदात को ट्रेस करने के लिए नीमच एसपी राजेश व्यास ने चुनौती माना और तुरंत एक टीम गठित की। इस टीम ने जहां सीसीटीवी कैमरे खंगाले वहीं कंपनी के वर्तमान और पूर्व कर्मियों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि इस्लाम मोहम्मद नाम का एक कर्मचारी काम छोड़कर गया था और वह फिर आ गया। इस्लाम मोहम्मद पर संदेह होने पर से पूछताछ की तो उसने सारी वारदात कबूल ली और अपने साथियों के नाम बता दिए। पुलिस ने इस्लाम के साथ उसके वारदात को अंजाम देने वाले साथी आसिफ मंसूरी, सोहेल मंसूरी,जाहिद खां और असरफ मंसूरी सभी निवासी मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया।