Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास
23, Jun 2026

image

नीमच। श्रीमान् विरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान सत्र न्यायाधीश, जिला-नीमच द्वारा ट्रेन में फरियादी को चाय में नशीला पदार्थ पीलाकर उसको बेहोष करके मोबाईल व रूपयों की चोरी करने वाले आरोपी महेन्द्र पिता कजोड़ मीणा, उम्र-23 वर्ष, निवासी-मीणों की झोपड़ीया जेतपुरा, जिला-बुंदी (राजस्थान) को धारा 123 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5,000रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 20.12.2024 को फरियादी प्रेम कुमार शर्मा, निवासी-भगवत नगर, मन्दसौर सुबह के लगभग 05ः30 बजे मन्दसौर से चित्तौड़गढ़ जाने के लिये रेल्वे स्टषेन पर ट्रेन में जनरल कोच का टिकट लेकर बैठ गये। कोच में दो लड़के पहले से ही बैठे हुवे थे, जिसमें से एक लड़के ने दुसरे को कैंटीन से पानी की बोतल लाने के लिये कहा, जिस पर से दूसरा लड़का पानी और चाय लेकर कोच में वापस आया। एक लड़के ने फरियादी को भी चाय पीने के लिये आग्रह किया, किन्तु फरियादी ने मना कर दिया तो भी बहुत आग्रह किये जाने पर फरियादी ने चाय पी ली। फरियादी चाय पीने के बाद बेहोश हो गया, जिस कारण से वह बेहोशी की हालत में उदयपुर पँहुच गया तथा ट्रेन की वापसी के दौरान उसे चित्तौड़गढ़ में होष आया, तो देखा की उसका मोबाईल, पर्स और 3000रूपये उसके पास नहीं मिले। उसने घटना की रिपोर्ट थाना जी.आर.पी., नीमच में की। इसके बाद आरोपी द्वारा फरियादी के मोबाईल से यूपीआई और एटीएम कार्ड के माध्यम से भी रूपये निकाले गये। विवेचना के दौरान सायबर सेल की सहायता से जी.आर.पी. पुलीस ने देवीलाल उर्फ देवा कंजर से फरियादी का चोरी गया मोबाईल जप्त किया गया, जिसने बताया कि उसको यह मोबाईल आरोपी महेन्द्र मीणा ने दिया था। विवेचना के दौरान आरोपी महेन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया गया तथा फरियादी से उसकी शिनाख्तगी की कार्यवाहीं करवाई गई। विवेचना के दौरान ही एक दुसरा आरोपी राजेन्द्र मीणा के फरार होने से विवेचना पूर्ण कर अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक ईमरान खान द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपी द्वारा फरियादी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करके चोरी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया एवं आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक श्री ईमरान खान द्वारा की गई।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |