Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास
29, Jun 2026

image

नीमच।  जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा टाटा मैजिक टैम्पो में 111.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले तीन आरोपीगण (1) अषोक पिता मांगीलाल मीणा, उम्र-45 वर्ष, (2) दिनेष पिता रामलाल मीणा, उम्र-45 वर्ष, (3) गणेष पिता लच्छीराम, उम्र-50 वर्ष तथा मोटरसायकल से पायलेटिंग करने वाले एक आरोपी (4) गणपत पिता केषुराम मीणा, उम्र-30 वर्ष, सभी निवासीगण-ग्राम कुलथाना, थाना हतुनिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को धारा 8/15(सी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेष कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना दिनांक 05.11.2024 को रात्री के लगभग 10-11 बजे बिलसरी-कुलथाना रोड़ की हैं। कार्यालय उपनारकोटिक्स आयुक्त नीमच में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा मैजिक टैम्पू में ग्राम कुलथाना क्षैत्र से कुछ व्यक्ति राजस्थान के मेवाड़ क्षैत्र से आये किसी व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी बिलेसरी-कुलथाना रोड़ पर होना हैं, मैजिक वाहन की पायलेटिंग एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसायकल से कर रहा हैं। मुखबीर सूचना पर से निवारक दल का गठन कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर नाकाबंदी किये जाने लाल रंग की मोटरसायकल तथा टाटा मैजिक वाहन आता हुवा दिखाई दिया, जिसको घेराबंदी कर रोका गया। निवारक दल द्वारा आगे की कार्यवाहीं किये जाने हेतु सुरक्षा की दृष्टि से दोनो आरोपीगण व वाहन  को कार्यालय उपनाराकोटिक्स आयुक्त, नीमच ले लेकर आया गया, जहाँ पर टाटा मैजिक की तलाषी लिये जाने पर उसमें 6 कट्टों में कुल 111.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला। मोटरसायकल, टाटा मैजिक वाहन व डोडाचूरा को जप्त किया गया तथा चारो आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर सभी आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर टाटा मैजिक वाहन में डोडाचूरा की तस्करी एवं मोटरसायकल से उसकी पायलेटिंग किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई तथा सहयोग अधिवक्ता श्रीमती नीरा यादव एवं सुश्री निषा घारू द्वारा किया गया।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |