मनासा। प्रेस क्लब मनासा के अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए मनासा स्थित रामतलाई परिसर में नीम और बेलपत्र का पौधा रोपित किया।
इस विशेष अवसर पर पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए उपस्थित सभी पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पौधारोपण करना और उनकी सुरक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की।
इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सचिव भरत कनेरिया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमावत, हेमंत शर्मा, संजय व्यास, कैलाश सोडानी, नरेंद्र कुशवाह, धर्मेंद्र पाटीदार, नरेंद्र राठौर, मंगल कुशवाह, राकेश शर्मा एवं दिलीप बोराना सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।