मनासा। मनासा-मंदसोर रोड पर रविवार दोपहर 3 बजे के करीब एक कार ओवरटेक करते समय पलटी खा गई, जो पुरी तरह क्षृतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कार सवार को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई।
मामले में पीड़ित ने मनासा थाने पर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के गांव नलखेड़ा निवासी कमलेश पिता हरिशंकर मोड उम्र 40 वर्ष अपनी मारुति सुजुकी कंपनी की ऑल्टो कार क्रमांक MP44 CB 2594 द्वारा मनासा से गांव नलखेड़ा आ रहे थे। इसी दोरान गांव बरडिया के समीप कार ओवरटेक के दोरान पलटी खा गई। जिसके चलते कार पुरी तरह क्षृतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की इस दोरान किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई।