Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

आज जावद बदल रहा है, दुनिया का मार्गदर्शक बन रहा है-मंत्री श्री सखलेचा,मंत्री श्री सखलेचा द्वारा रतनगढ़ में 282 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित
22, Sep 2023

image

नीमच, प्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से अब जावद तेजी से बदल रहा है। दुनिया का मार्गदर्शक बन रहा है

और डिजिटल इंडिया के प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने में अपना पूरा योगदान दे रहा है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरुवार को रतनगढ़ के सामुदायिक भवन में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में  क्षेत्र के विभिन्न 10 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के 60% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली 282 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करते हुए कहीं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगन बाई कचरूलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभुलाल धाकड़, जसवंत बंजारा, पिंकेश मंडोवरा,सतीश व्यास एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण भी उपस्थित थे ।

मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बबोधन में कहा, कि मैं हमेशा विकास की राजनीति करता हूं। अपने पराये की राजनीति में नहीं करता। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही 100 माध्यमिक

विद्यालय में 100 बड़े डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका प्रयास है, कि जावद क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा के मामले में किसी से भी पीछे ना रहे। उन्होंने ऑनलाइन मार्केटिंग पर बल देते हुए कहा, कि ऑनलाइन मार्केटिंग को क्षेत्र में बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनीमेशन की पढ़ाई इस कार्य में मददगार होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनीमेशन की पढ़ाई कर छात्र-छात्राएं अतिरिक्त 2 घंटे ऑनलाइन काम कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कचरूलाल गुर्जर ने नगर रतनगढ़ में पिछले एक वर्ष में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। एसडीएम श्री राजकुमार हलदर ने मंत्री सखलेचा द्वारा जावद क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनवाड़ी के क्षेत्र में हुए नवाचारों के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को श्री प्रभुलाल धाकड़ एवं श्री सतीश व्यास ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में मंत्री श्री सखलेचा ने दीप प्रज्वलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यो ने और पार्षदगणों ने मंत्री श्री सखलेचा का स्वागत

किया। कार्यक्रम का संचालन श्री  राजेन्‍द्र जोशी ने किया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.शर्मा ने आभार माना।

छात्रा-छात्राओं ने किया अंग्रेजी में मंत्री श्री सखलेचा से संवाद:- कार्यक्रम में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनीमेशन की पढ़ाई सीख रही उमर की छात्रा शिवानी धाकड़ एवं सजना धाकड़ ने अंग्रेजी में एक दूसरे से वार्तालाप कर, ऑनलाइन कक्षाओं को काफी उपयोगी बताया और शिक्षा का ऑनलाइन अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा का आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद दिया। रतनगढ़ के छात्र गौरव सोनी, श्रवण

बंजारा, माया प्रजापति,  अंशु अब्बासी ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से एनीमेशन, चैट-जीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंग्लिश स्पीकिंग के अर्जित ज्ञान के बारे में बताया और ऑनलाइन कक्षाओं को काफी उपयोगी बताते हुए अध्ययन का अवसर प्रदान करने के लिए मंत्री श्री सखलेचा को धन्यवाद दिया।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |