Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कमिश्नर, आईजी व कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश
08, Sep 2023

image

नीमच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कमिश्नर, आईजी व

कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस को समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रदेश में कानून-

व्यवस्था की स्थिति, फसलों की स्थिति की सतत निगरानी, खाद की आपूर्ति, बिजली

व्यवस्था, हितग्राही मूलक योजनाओ में समय पर भुगतान, नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन

और विकास रथों के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी ड्यूटी है:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कानून

व्यवस्था बनाए रखना हमारी ड्यूटी है, यह मेरी भी ड्यूटी है। हम अपनी चुस्ती, फुर्ती और

सावधानी में कोई कमी न आने दें। पुलिस महानिदेशक तीज त्यौहार में कानून व्यवस्था की

निरंतर समीक्षा करते रहें। एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय लें,

प्रदेश में सभी ओर शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं।

जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान की स्थिति निर्मित होगी, वहां राहत दी जाएगी:-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश में वर्षा आरंभ हुई है।

इससे कई फसलों को जीवनदान मिलेगा, लेकिन कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान

हुआ है। किसान चिंता न करें, किसानों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सभी

जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखे। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान की

स्थिति निर्मित होगी, वहां राहत दी जाएगी, फसल बीमा का भी भुगतान होगा। मुख्यमंत्री श्री

चौहान ने कहा कि क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत राहत दी जाएगी। यह

हमारा कर्तव्य है।

कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि

बिजली को लेकर अब स्थिति सामान्य हैं, लेकिन हम बिजली की स्थिति पर लगातार नजर

रखे हुए हैं। कलेक्टर-कमिश्नर भी अपने क्षेत्रों में ऊर्जा विभाग के साथ आपूर्ति की स्थिति

का आंकलन करते रहें। कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को फसलों के नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक

मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

किसानों को परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक कराने तथा बैठक में फसलों के लिए बांध से

पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

किसानों को जरूरत के समय खाद उपलब्ध हो:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों

की कोई कमी नहीं है, जिलों में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराना कलेक्टर की जिम्मेदारी है।

जिले में खाद की उपलब्धता का समय पर आंकलन कर, जिले की मांग से राज्य शासन को

अवगत कराया जाए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसानों को जरूरत के समय खाद

उपलब्ध हो।

जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हों:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने

कहा कि जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर लें। यह सुनिश्चित करें कि कार्य गुणवत्ता

के साथ समय-सीमा में पूर्ण हों। रेस्टोरेशन के कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाएं। मिशन के

जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनमें जल की आपूर्ति नल से होना सुनिश्चित करें।

हितग्राहियों को भुगतान में कोई समस्या नहीं आए:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हितग्राही

मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। चुनाव कार्य

या अन्य व्यस्तता के कारण हितग्राहियों को भुगतान में कोई समस्या नहीं आए।

शीघ्र लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश

में मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की जा रही है। वो गरीब जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास

तथा आवास प्लस में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत आावस उपलब्ध कराए

जाएंगे। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इस कार्य में कोई भी अनैतिक गतिविधि शुरू न

हो।

पंचायत स्तर तक पहुंचे गरीब कल्याण रिपोर्ट की प्रतियां:-मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10

सितम्बर को लाड़ली बहना दिवस पर ग्वालियर से बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की

राशि डाली जाएगी। उन्होंने गरीब कल्याण रिपोर्ट की प्रतियां पंचायत स्तर तक उपलब्ध कराने

के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री श्री मोदी 14 सितम्बर को 2 लाख करोड़ के कार्यों की शुरूआत करेंगे:-मुख्यमंत्री श्री

चौहान ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बीना पधार रहे हैं। पेट्रो केमिकल

उत्पाद पर आधारित 50 हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में आ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी लगभग

2 लाख करोड़ के कार्यों की शुरूआत करेंगे। इससे प्रदेश में 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर

सृजित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है।

समत्व में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य

प्रशासन श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजोरा, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण

तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे तथा पुलिस महानिदेशक

श्री सुधीर सक्सेना तथा नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अमित

कुमार तोलानी, एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस

अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया व अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |