Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

छेडछाड करने वाले आरोपी को हुई 03 वर्ष की सजा
21, Aug 2023

image

संभागीय जनसम्‍पर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी, भोपाल द्वारा बताया कि आज दिनांक 21/08/2023 माननीय न्‍यायालय श्रीमती तृप्‍ती पाण्‍डेय 14वे अपर सत्र न्‍यायाधीश/विशेष न्‍यायाधीश (पॉक्‍सो एक्‍ट) भोपाल के द्वारा आरोपी जितेन्‍द्र उर्फ छोटू को धारा 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्‍सो एक्‍ट में के  अपराध में दोष सिद्ध पाते हुये आरोपी जितेन्‍द्र उर्फ छोटू को धारा 354 भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्‍ड एवं धारा 7/8 पॉक्‍सो एक्‍ट में 03 वर्ष का सश्रम कारावास  व 1000 रू अर्थदण्‍ड  के दण्‍ड से दण्डित किया गया। उक्‍त प्रकरण में पैरवी शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री टी.पी. गौतम एवं श्रीमती सरला कहार  द्वारा की गई है । 

 घटना का संक्षिप्‍त  विवरण :- दिनांक 21/03/2019 को फरियादिया अपनी सहेली एवं भाईयो के साथ थाना जीआरपी हबीबगंज भोपाल में उपस्थित होकर सूचना दी कि दिनांक 21/03/2019 होली घुरेडी के दिन शाम करीब 06:00 बजे में अपनी सहेली के साथ पानी भरने स्‍टेशन के पास प्‍लेटफार्म नं 05 वांशिग साइट पर पानी भरने गई थी उसी समय आरोपी जितेन्‍द्र उर्फ छोटू मेरे पास आया और बुरी नियत से मेरा हाथ पकडकर जबरदस्‍ती मुझे खीचने लगा मैं डर गई और जोर से चिल्‍लाई तभी रास्‍ते पर मेरे भाई आ गये  आरोपी जितेन्‍द्र वहा से भागने लगा मेरे भाई ने पकड कर थाना जीआरपी हबीबगंज आये और उक्‍त घटना की जानकारी दी पुलिस थाना द्वारा धारा 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्‍सो एक्‍ट का अपराध क्रमांक 63/19 पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना उपरान्‍त पुलिस द्वारा अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया । माननीय न्‍यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत किये गये साक्ष्‍य, तथ्‍यों एवं तर्को से सहमत होते हुये आरोपी जितेन्‍द्र उर्फ छोटू को धारा 354 भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्‍ड एवं धारा 7/8 पॉक्‍सो एक्‍ट में 03 वर्ष का सश्रम कारावास  व 1000 रू अर्थदण्‍ड से दण्डित का निर्णय पारित किया गया है। 


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |