Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

विधानसभा रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे, मनीष झा। राजस्थान में तैनात की टीम
14, Feb 2023

image

2023 में होने वाले राजस्थान विधान सभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए जाने माने प्सेफ़ोलॉजिस्ट, राजनीतिक सलाहकार एवं कुशल रणनीतिकार मनीष झा ने राजस्थान में सभी 200 विधान सभा का रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए अपनी टीम उतार दी है।

राजस्थान में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चूका है। नवम्बर 2023 में कौन सी पार्टी की बनेगी सरकार, क्या उत्तराखंड की तरह रिवाज़ टूटेगा, या फिर हिमाचल प्रदेश की तरह जनता अपनी शर्तों पर सत्ता पलट देगी। जनता को अपना एक मज़बूत निर्णय लेने में सहायक होगा विधान सभा का रिपोर्ट कार्ड, 5 करोड़ वोटर्स 200 विधान सभा में करीब हजारों उम्मीदवार अपनी जनता को जीतने की कोशिश करेंगे।

यह रिपोर्ट कार्ड जनता को विधान सभा का एक दर्पण दिखायेगा. इस विश्लेषण में सभी प्रमख पैरामीटर्स जैसे की, विधायक का प्रदर्शन, उम्मीदवारों का कम्पटीशन एनालिसिस, मुख्य मुद्दे, मुख्यमंत्री का प्रदर्शन, जातिगत समीकरण आदि होंगे जो वोटर्स एवं राजनितिक पार्टियों को अपना सही निर्णय लेने में सहायक हो सकते हैं।

क़रीब 100 से भी अधिक ग्राउंड इंटेलिजेंस ऑफ़िसर्स दो चरणों (फरवरी-मार्च और जुलाई-सितंबर) में राजस्थान के हर विधान सभा पर जनता के बीच जाकर 5-10 मानको पर एक रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। विधान सभा का रिपोर्ट कार्ड मांगने पर उपलब्ध होगा।

मनीष झा ने कहा, “22 से अधिक राज्य विधान सभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सटीक एनालिसिस देने के बाद इस बार हम जनता को जागरुक बनाये रखने के लिये विधान सभा स्तर पर एक रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि वर्तमान में इस तरह का रिपोर्ट कार्ड आसानी से जनता के लिये उपलब्ध नहीं है। यह रिपोर्ट कार्ड राजनीतिक पार्टियों को भी सही उम्मीदवार चुनने में सहायक साबित हो सकता है। विधान सभा रिपोर्ट कार्ड के साथ साथ हम इस बार वालंटियर नेटवर्क मैनेजमेंट का एक टूल भी लांच करने जा रहे हैं, जो रियल-टाइम में जनता, समर्थकों एवं विधायकों के बीच में जन संवाद स्थापित करने में सहायक है।“

मनीष झा और उनकी संस्था जनाधार इंडिया ने अभी हाल ही में कई राज्यों के विधान सभा चुनावों में सर्वे, रिसर्च एवं राजनीतिक विश्लेषण करके उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों को सही चुनावी अभियान नियोजित करने में अहम भूमिका निभायी है। 

अबाउट: 

मनीष झा एक कुशल राजनीतिक विश्लेषक एवं जनाधार इंडिया के संस्थापक हैं। मनीष झा ने जयपुर से अपनी शिक्षा प्राप्त की है और आज राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर भारत भर में अपनी एक पहचान बनायी है। 

मनीष झा  कई नेशनल न्यूज़ चैनल्स पर भी अपनी सटीक एनालिसिस और वाकचातुर्य से अच्छी ख़ासी लोकप्रियता हासिल की हैं। इन्होंने कई राज्यों में मुख्यमंत्री एवं मंत्री स्तर के राजनीतिज्ञ को अपनी कुशल सलाह एवं चुनाव प्रबंधन कर चुके हैं।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |