Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

खाद के कट्टों एवं खेती की दवाईयों के बीच में छुपाकर ले जाया जा रहा 20 किलो डोडा चूरा एवं 450 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो गिरफ्तार
28, Jul 2021

image

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस चित्तौड़गढ़ ने फिर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने एक ट्रक से 20 किलो दौड़ा चूरा व 450 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे जप्त किये मादक पदार्थ के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल द्वारा चलाये जा रहे लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह देवल व डिप्टी मनीष शर्मा के निर्देशन में मंगलवार को सदर सीआई दर्शनसिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश कसाना, हैड कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह, कांस्टेबल हेमवृतसिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार, भजनलाल व चालक मनोहर सिंह की टीम ने हाईवे रोड धनेत पुलिया पर नाकाबन्दी की। इस दौरान रिठौला चौराहा की तरफ से एक ट्रक नम्बर आई, जिसमें एक व्यक्ति चालक सीट पर व एक व्यक्ति केबिन में बैठा था। पुलिस ने ट्रक रुकवा कर इस पर ढंका तिरपाल को खुलवाया। उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें खाद के कट्टों एवं खेती की दवाईयों के बीच में 2 प्लास्टिक के कट्टो में 20 किलो डोडा चूरा एवं एक प्लास्टिक की थैली में कुल 450 ग्राम अवैध अफीम पाए गए। इस पर ट्रक चालक किशनलाल पुत्र महावीर प्रसार पाण्डिया निवासी बुचावास थाना भालेरी जिला चुरु व साथी इसी के गांव का ओमसिंह पुत्र जयसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। इनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान एसएचओ सदर दर्शनसिंह द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल भजनलाल की विशेष भूमिका रही है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |