Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

डिजीटल और आत्‍मनिर्भर भारत का सपना जावद साकार करेगा-श्री सखलेचा मंत्री श्री सखलेचा व्‍दारा सिंगोली में 410 छात्र-छात्राओं को लेपटाप वितरित
19, Sep 2023

image

नीमच  डिजीटल भारत और आत्‍मनिर्भर भारत का सपना सबसे पहले जावद

क्षेत्र के छात्र-छात्राएं डिजीटल शिक्षा के माध्‍यम से पढाई कर साकार करेंगे। यह बात प्रदेश के

सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार

को मण्‍डी प्रांगण सिंगोली में विकासखण्‍ड जावद के विभिन्‍न विद्यालयों के प्रतिभाशाली

410 छात्र-छात्राओं को लेपटाप वितरित करते हुए कही। इस मौके पर न.प.अध्‍यक्ष श्री सुरेश

जैन, उपाध्‍यक्ष श्री मोतीलाल धाकड, जनपद अध्‍यक्ष श्री गोपाल चारण, जिला पंचायत

उपाध्‍यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रभुलाल धाकड, श्री अशोक विक्रम सोनी, श्री गोपाल धाकड, श्री पारस

जैन सहित जनपद सदस्‍यगण एवं सरपंचगण, पार्षदगण उपस्थित थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा, कि हम वसुदेव कुटुम्‍भवम का भाव रखते है। सर्म्‍पूण जावद

क्षेत्र हमारा परिवार है। हम विश्‍व कल्‍याण की कामना करते है। उन्‍होने कहा कि हमारी

भावी पीढी डिजिटल तकनीक को समझकर, ज्ञान अर्जित करेंगे, तो जावद देश में अग्रणी

विधानसभा क्षेत्र बनेगा।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा के मामले में काफी परिवर्तन आया है।

परिणामस्‍वरूप कोज्‍या जैसे जनजातीय बाहुल्‍य क्षेत्र में भी आज सर्वसुविधा युक्‍त स्‍कूल

की सुविधा है। वहां के छात्र-छात्राएं भी ऑनलाईन अध्‍ययन कर ए.आई.एनीमेशन एवं इंग्लिश

स्‍पीकिंग सीख गये है। मंत्री श्री सखलेचा ने छात्र-छात्राओं का आव्‍हान करते हुए कहा कि वे

बडा सपना देखे और उसे पूरा करने के लिए अपने आप को समर्पित करें। उन्‍होने कहा कि

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस विजुअल रियलिटी (वी.आर.) का समय रहेगा।

ए.आई.एनीमेशन के क्षेत्र में रोजगार की अपार सम्‍भावनाएं बन रही है।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस के माध्‍यम से खेती की तकनीक

में भी काफी परिवर्तन आएगे और खेती का स्‍वरूप ही बदल जायेगा। उन्‍होने कहा कि जावद

क्षेत्र के 2 हजार छात्र-छात्राएं लेपटॉप प्राप्‍त कर, लेपटाप के माध्‍यम से दुनिया की नई

एडवांस टेक्‍नालॉजी का ज्ञान हांसिल करेगे। उन्‍होने आशा व्‍यक्‍त की, कि जावद क्षेत्र की

भावी पीढी स्‍मार्ट बनेगी और भौतिक विकास के साथ ही भावी पीढी का सर्वांगीण विकास

होगा।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि सरकारी स्‍कूलों को वाईफाई की

सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है, जिससे, कि छात्र-छात्राएं नि:शुल्‍क वाईफाई सुविधा का


उपयोग कर, लेपटॉप के माध्‍यम से ये नवीनतम तकनीक हांसिल कर सके।

उन्‍होने आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों को अर्ली लर्निंग कीट, टेबलेट फर्नीचर प्रदान कर, उन्‍हें प्‍ले

स्‍कूल के रूप में विकसित करने के बारे में भी बताया। कार्यक्रम को एसडीएम श्री राजकुमार

हलदर, श्री गोपाल चारण, श्री अशोक विक्रम सोनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन

प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र जोशी ने किया तथा अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सीके शर्मा ने आभार

माना।

ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से ए.आई.एनीमेशन एवं इंग्लिश स्‍पीकिंग की पढाई करने

वाली सरकारी स्‍कूल की छात्रा रितिका, परिधि, अदिति एवं शशी ने अंग्रेजी में वार्तालाप संवाद कर,

ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से अर्जित ज्ञान के बारे में विस्‍तार से बताया। जापानी, लेंग्‍वेज

सीखने वाले कोज्‍या स्‍कूल के छात्र शिवराम एवं छात्रा मैना गुर्जर ने भी जापानी लेंग्‍वेज में

संवाद किया।

प्रारंभ मे मंत्री श्री सखलेचा ने कन्‍याओं का पूजन एवं मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण

कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्‍न विद्यालयों के प्राचार्यो ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

मंत्री श्री सखलेचा ने विभिन्‍न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को लेपटाप भी वितरित

किए।

इस मौके पर जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्‍य, विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-

छात्राएं, शिक्षकगण एवं बडी संख्‍या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |