Wednesday, 10 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को | आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ | मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की | मनासा में अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन का बड़ा छापा: कलेक्टर के निर्देश पर दिन भर चली जांच | मनासा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो किराना स्टोर पर औचक निरीक्षण, एक्सपायरी डेट का सामान जब्त | जनसुनवाई में संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश सुम्मीबाई को 15 हजार की मदद, ट्रांसफार्मरों से हटेगा अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब जारी करे कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- 'जन सुरक्षा से कोई समझौता | 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा 'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यश | कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई | गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी: सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं | रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार, शिवपुरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी चौपाल में मिले आवेदनों पर जल निगम ने की हुई कार्रवाई | पेयजल समस्या का तुरंत समाधान करें, मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयार रखें' - कलेक्टर श्री चंद्रा समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश: सीएमओ करें वार्डों का रोजाना दौरा, फायर ब्रिगेड 24x7 तैयार रहे जल स्तर घटे नलकूपों पर लगेंगे सिंगल फेस पंप, खाद्य पदार्थों |

आत्‍मनिर्भर भारत बनाने के लिए ए.आई.,एनीमेशन जैसी रोजगारोंन्‍नुमुखी शिक्षा जरूरी है-श्री सखलेचा मंत्री श्री सखलेचा द्वारा नीमच में 116 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्‍क स्‍कूटी वितरित
23, Aug 2023

image

नीमच आत्‍म निर्भर भारत बनाने के लिए सबसे पहले हमे आत्‍मनिर्भर

बनना होगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इन्‍टेलीजेस एवं एनीमेशन जैसी रोजगारोन्‍नुमुखी शिक्षा

हांसिल करना जरूरी है। ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से छात्र-छात्राएं आर्टिफिशियल

इन्‍टेलीजेंस एवं एनीमेशन की शिक्षा प्राप्‍त कर, घर बैठे रोजगार हांसिल कर सकते है। यह बात

प्रदेश के सूक्ष्‍म, लघु, मध्‍यम, उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने

नीमच के शासकीय उत्‍कृष्‍ट बालिका छात्रावास में स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला

स्‍तरीय नि:शुल्‍क स्‍कूटी वितरण समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू,

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद एंव जनपद मनासा के अध्‍यक्ष

प्रतिनिधि श्री कमल डांगी, श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल एंव श्रीमती छांया जायसवाल भी मंचासीन

थी।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा, कि जावद क्षैत्र के विद्यालयों मे ए.आई. और एनीमेशन की

ऑनलाईन पढाई करवाई जा रही है। नीमच क्षैत्र व जिले के जो भी छात्र-छात्राएं ए.आई. व

एनीमेशन की पढाई करने के इच्‍छुक है, उन्‍हे भी ऑनलाईन अध्‍यापन की नि:शुल्‍क सुविधा

प्रदान की जावेगी। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा,कि देश को विश्‍वगुरू बनाने के लिए शिक्षा प्रद्धति

में परिवर्तन लाकर शिक्षा मंदिरों को अपडेट करना जरूरी है। उन्‍होने जावद क्षैत्र में शिक्षा के

मामलें में किए गये नवाचारों और प्राप्‍त परिणामों के बारे मे भी विस्‍तार से बताया।

विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा, कि प्रदेश में मख्‍यमंत्री जी ने जो कहा है, वह

किया है। डूंगलावदा से भाटखेडा तक की सडक के लिए 138 करोड रूपये स्‍वीकृत हुए है।

भादवामाता में मास्‍टर प्‍लान के तहत 10 करोड की लागत से निर्माण कार्य प्रारम्‍भ हो गया

है। उन्‍होने कहा, कि प्रतिभाओं को स्‍कूटी प्रदान कर,उन्‍हे आगे बढने का साधन मुख्‍यमंत्री जी

ने उपलब्‍ध कराया है। नीमच जिले के 116 छात्र-छात्राओं व नीमच तहसील के 40 विद्यार्थियों

को नि:शुल्‍क स्‍कूटी मिली है।

कलेक्‍टर श्री दिनेशजैन ने अपने उदबोधन में कहा, कि नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के

क्रियान्‍वयन में म.प्र.देश के अग्रणी राज्‍यों में शामिल है। सरकार ने मेडीकल व इंजीनियरिंग

की पढाई हिन्‍दी में करवाने की व्‍यवस्‍था की है।शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार और

विद्यार्थियों को प्रोत्‍साहित करने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है।जिला शिक्षा


अधिकारी श्री सी.के.शर्मा ने स्‍कूटी वितरण योजना के बारे में विस्‍तार से बताया।

निरंतर-2


/2/


कार्यक्रम को श्री कमल डांगी ने भी सम्‍बोधित किया। अंत में मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध

मारू ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

मंत्री श्री सखलेचा, विधायक श्री परिहार, श्री मारू व अ‍तिथियों ने स्‍कूटी की चाबी प्रदान

कर, प्रतीक स्‍वरूप 10 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्‍क स्‍कूटी प्रदान की। प्रारम्‍भ में अतिथियों ने

मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया।

डीईओ श्री सी.के.शर्मा, श्री एस.एम. मांगरिया,श्री मनोज जैन एवं प्राचार्यो ने अतिथियों का

स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजुला धीर व श्री अनिल व्‍यास ने किया। इस

अवसर पर शहडोल से मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्‍य आथित्‍य में आयोजित

राज्‍य स्‍तरीय नि:शुल्‍क स्‍कूटी वितरण समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

मुख्‍यमंत्री जी के उदबोधन का सीधा प्रसारण अतिथियों और बडी संख्‍या में उपस्थित छात्र-

छात्राओं और उनके अभिभावकों ने देखा व सुना। इस समारेाह में मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश

के 7800 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्‍क स्‍कूटी वितरित की ।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |