Saturday, 11 ,July 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में स्कूल खुलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे 'नाबालिग सारथी', क्या इस बार केवल खानापूर्ति करेगा नीमच आरटीओ विभाग? | नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर फायरिंग, 1349 किलो डोडाचूरा-अफीम से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी | कलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश | समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट | मनासा पुलिस ने छेड़ा साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान: आमजन को किया जागरूक | पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनासा में 1.660 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जाँच जारी | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव | मनासा पुलिस की बड़ी सफलता 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | पिपलियाचाचा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न | रोटरी क्लब मनासा ने डॉक्टर्स व सी.ए. डे पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित | मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हाड़ी पिपल्या डेरे से 6 संदिग्ध गाड़ियां जब्त, कच्ची शराब भी नष्ट | पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पाटीदार सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान | जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे? | 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत | काका के साथ मारपीट करने वाले भतीजे को 03 माह का सश्रम कारावास | अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया | चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास | मनासा के भाटखेड़ी में बड़ी वारदात: घर के बाहर से महिंद्रा ट्रैक्टर और बुआई मशीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी | केबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी आज नीमच |

नाबालिका को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर बलात्‍कार करने वाले आरोपी को हुआ 20 वर्ष का कारावास
22, Aug 2023

image

माननीय विशेष न्‍यायाधीश(लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम) श्री राजेन्‍द्र शर्मा, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपी सोमदत्‍त पिता सुरेश जाटव निवासी शांतिनगर देवास को दोषी पाते हुये धारा 366 भादवि में 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं धारा 376(2)(N), 376(3) भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(एल)/6, 5(j)(ii)/6  में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 13000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

शासन की ओर से प्रकरण का संचालन श्रीमति मनीषा मुवेल, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ झाबुआ द्वारा बताया गया कि दिनांक 07-03-2021 को फरियादी की बड़ी बेटी नाबालिक पीडि़ता अपने भाई-बहनो के साथ झाबुआ बाजार करने गये थे, तो भाई बहन वापस घर आ गये, किन्‍तु नाबालिक पीडि़ता भाई-बहनो के साथ वापस घर नही आई, तो उसने पूछा की नाबालिक पीडि़ता कहा है तो भाई-बहन ने बताया कि नाबालिक पीडि़ता बस स्‍टेण्‍ड झाबुआ से 2.00 बजे वाली बस में बैठकर कही चली गई है। यह बात फरियादी ने उसके मामा को बताई और मामा व पत्नि को साथ लेकर झाबुआ बस स्‍टेण्‍ड पहुंचे व नाबालिक पीडि़ता की कस्‍बा झाबुआ व आसपास व रिश्‍तेदारियों में की, लेकिन नाबालिक पीडि़ता का कोई पता नही चला तो उसे शंका है कि उसकी नाबालिक पीडि़ता को कोई अज्ञात व्‍यक्ति बहला फुसलाकर ले गया होगा। उसकी नाबालिक पीडि़ता तलाश करने पर भी नही मिलने पर फरियादी द्वारा पुलिस थाना झाबुआ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। नाबालिक पीडिता करीबन 3 माह बाद  दिनांक 20.12.2021 पुलिस द्वारा दस्‍तयाब कर कथने लेख किये गये जिसमें नाबालिक पीडि़ता ने बताया कि उसकी पहचान गुजरात मजदूरी के समय आरोपी सोमदत्‍त जाटव से हुई थी, आरोपी सोमदत्‍त जाटव ने कहा कि वह उससे शादी करेगा व औरत बनाकर रखेगा, आरोपी ने उसे टापरी मे ले गया व उसके साथ गलत काम(बलात्‍कार) किया । आरोपी ने नाबालिक पीडि़ता को गोण्‍डल गुजरात में औरत बनाकर रखा था और उसके साथ गलत काम(बलात्‍कार) किया जिससे नाबालिक पीडि़ता को गर्भ ठहर गया। नाबालिक पीडि़ता ने गोण्‍डल गुजरात में एक लड़की को जन्‍म दिया है। विवेचना के दौरान आरोपी सोमदत्‍त जाटव को गिरफ्तार कर अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय मे प्रस्‍तुत किया गया। 

   विचारण के दौरान माननीय विशेष न्‍यायाधीश(लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम) श्री राजेन्‍द्र शर्मा, झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा आरोपी सोमदत्‍त पिता सुरेश जाटव निवासी शांतिनगर देवास को दिनांक 21.08.2023 को धारा 366 भादवि में 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं धारा 376(2)(N), 376(3) भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(एल)/6, 5(j)(ii)/6  में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 13000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। 


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |