नीमच, 28 जून 2026, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आज जिले में तीन दिवसीय
पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा बच्चों को
पोलियो की खुराक ("दो बूंद जिंदगी की") पिलाकर इस महाअभियान की शुरुआत
(उद्घाटन) की गई।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विधायक परिहार ने उपस्थित जनों को संबोधित
करते हुए कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में इस अभियान की बहुत बड़ी
भूमिका है। उन्होंने नगर के सभी जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा:
"0 से 5 वर्ष तक की आयु के कोई भी
बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित न रहें। सभी माता-पिता अपने नजदीकी पोलियो केंद्र
पर जाकर अपने बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं और देश के इस सुरक्षित भविष्य के निर्माण में
अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।"
इस
कार्यक्रम में डॉ. दिनेश प्रसाद , डॉ. महेंद्र पाटिल, डॉ. मनीष यादव साथ ही अभियान को जमीनी
स्तर पर सफल बनाने वाले जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर, जिला
कोल्ड चैन टेक्नीशियन, जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर
सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से
उपस्थित थे।
यह अभियान अगले तीन दिनों तक निरंतर
चलेगा, जिसके तहत छूटे हुए बच्चों को घर-घर
जाकर भी दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अभियान को
शत-प्रतिशत सफल बनाने का अनुरोध किया है।