Sunday, 21 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में प्राकृतिक खेती पर विशाल कार्यशाला का आयोजन: 228 किसानों ने लिया भाग, विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू रहे उपस्थित | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को इन्दौर एयरपोर्ट पर दी गई भावभीनी विदाई | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में भव्य समारोह | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक | नाबालीक बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में 01 साल से फरार आरोपी को थाना रामपुरा पुलिस को सायबर सेल की मदद से पकडने में मिली सफलता | लोकतंत्र रक्षा मौन रैली निकाल कांग्रेसियों ने किया चुनाव आयोग का पुतला दहन | अफीम नीति में 'कलर मैचिंग लाइब्रेरी' से जाँच का आधार प्रमुख रहेगा: अब कटेगा भ्रष्टाचारियों का पत्ता, नहीं कटेगा किसान का पट्टा 1998-99 से 2022-23 तक कटे हुए पट्टो को वापस दिए जाए अफीम नीति को लेकर आयोजित बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम किसानों | प्रधानमंत्री मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई | कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित 15 जुलाई तक 50% एसएचजी बैंक लिंकेज व 300 मुद्रा लोन का वितरण होगा | सभी होटल, रेस्टोररेंट, मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी मॉकड्रील अवश्यी कर लें- श्री चंद्रा फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट भी अनिवार्य रूप से करवाएं कलेक्टेर ने सभी होटल, रेस्टोनरेंट मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए निर्देश | योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा् बनाए- प्रधान जिला न्याुयाधीश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय विशेष योग अभियान का शुभारंभ | जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित | अंतर्राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ, वृ‍द्धजन दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा | ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम | ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम | सम्‍भागायुक्‍त श्री सिह ने बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की | समाज में बाल विवाह एवं बाल सगाई रोकथाम के लिए व्याकपक जनजागरूकता जरूरी है-श्री चंद्रा शाला त्याबगी शतप्रतिशत बालक, बालिकाओं को स्कू लों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें- कलेक्टतर कलेक्ट्र ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश | बेहतर कानून व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी रहें मुस्तैद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव "शिक्षा केंद्रों के निकट छेड़छाड़ की घटनाएं न हों, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गृह विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश मध्यप्रदेश में | जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा |

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में भव्य समारोह
19, Jun 2026

image

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

सिकल सेल रोग उन्मूलन की दिशा में मध्यप्रदेश लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाकर अब तक 1 करोड़ 32 लाख 43 हजार 877 से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है। इनमें 39 हजार 948 रोगियों और 2 लाख 42 हजार 648 कैरियर की पहचान की गई है। साथ ही 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार 881 से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और 3,700 सिकल मित्रों को समुदाय आधारित जागरूकता एवं सहयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

प्रदेश में नेशनल सिकल सेल पोर्टल के माध्यम से स्क्रीनिंग, ट्रैकिंग एवं सतत डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे रोगियों की नियमित निगरानी एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित हो रहा है। गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा तथा विशेष प्रबंधन संबंधी नवाचारों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिकल सेल प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क दवाइयाँ, आवश्यक जांच एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रदेश के जनजातीय अंचलों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सकीय एवं प्रबंधकीय स्टाफ का निरंतर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक टीकाकरण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी (यूडीआईडी) कार्ड एवं पेंशन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में भी नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जनजागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।


अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |