लोकतंत्र रक्षा मौन रैली निकाल कांग्रेसियों ने किया चुनाव आयोग का पुतला दहन
Report By: सम्पादक की कलम से | 16, Jun 2026
मनासा। केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में चुनाव आयोग द्वारा नियम विरुद्ध राज्यसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त करने तथा किसानों को खाद व डीजल उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस 'लोकतंत्र रक्षा मौन रैली' और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सड़क पर उतरे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताते हुए चुनाव आयोग का पुतला दहन किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुरेंद्र सोनी सहित जिला व ब्लॉक स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।